फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MPCA- The chair of the president remained with the Scindia family for 23 years, now the third generati

Indore: एमपीसीए अध्यक्ष पद की कुर्सी 24 वर्षों से है सिंधिया परिवार के पास,अब तीसरी पीढ़ी ने संभाली जिम्मेदारी

Tue, 02 Sep 2025 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 02 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

माधव राव 37 साल की उम्र में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए)  के अध्यक्ष बने और सबसे लंबा कार्यकाल उनका रहा। वे 1982 में इस एसोसिएशन एसोसिएशनके कप्तान बने और वर्ष 1999 तक काबिज रहे।

विज्ञापन
Indore: MPCA- The chair of the president remained with the Scindia family for 23 years, now the third generati
अब तीसरी पीढ़ी को कमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाहे खेल का मैदान हो या राजनीति। सिंधिया परिवार ने हमेशा सेफ गेम खेला हैै और कोशिश यही रही है कि किसी भी तरह की चुनौती का उन्हें सामना न करना पड़े। माधव राव 37 साल की उम्र में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और सबसे लंबा कार्यकाल उनका रहा। वे 1982 में इस एसोसिएशन के कप्तान बने और वर्ष 1099 तक काबिज रहे। उनके निधन के बाद तीन साल के लिए श्रवण पटेल अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन

ये खबर भी पढे: सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष

विज्ञापन

फिर माधव राव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुर्सी संभाली। वे वर्ष 2006 से वर्ष 2013 तक अध्यक्ष रहे। फिर नए नियम आने के बाद वे लगातार अध्यक्ष नहीं बन सकते थे। उनके बाद संजय जगदाले और अभिलाष खांडेकर उन्हीं की पसंद से अध्यक्ष बने।ज्योदिरादित्य का प्रभाव तब भी संगठन में बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संगठन का गठन 1957 में हुआ। तब से लेकर अब तक 68 वर्षों में से 24 वर्ष तक पिता माधव राव और बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास अध्यक्ष पद की कुर्सी रही। अब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रुप में आर्यमन सिंधिया अध्यक्ष बने हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्षों के लिए रहेगा।

 

मालवा-निमाड़ में भी बनाया प्रभाव

सिंधिया परिवार का ताल्लुक ग्वालियर राजघराने से है, लेकिन उनका प्रभाव मालवा-निमाड़ में भी रहा। इसमें एमपीसीए संगठन भी मददगार रहा। दअरसल इस संगठन का मुख्य कार्यालय हमेशा से इंदौर रहा है। माधव राव सिंधिया जब भी संगठन के काम के सिलसिले में इंदौर आते थे तो वे अपने समर्थकों से भी मिलते थे। यह परिपाटी ज्योदिरादित्य सिंधिया ने भी निभाई। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में उनके कई समर्थक विधायक व नेता भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed