फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MLA Shukla's family bus collides again in Indore, girl injured

Indore: इंदौर में विधायक शुक्ला के परिवार की बस ने फिर मारी टक्कर, युवती घायल

Sun, 12 Oct 2025 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 Oct 2025 06:57 PM IST
सार

लोगों ने एक रिक्शा रोककर युवती को अस्पताल पहुंचाया और उसके फोन से परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची  और ड्रायवर को गिरफ्तार किया। उसे भी मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Indore: MLA Shukla's family bus collides again in Indore, girl injured
राजकुमार ब्रिज पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस के कारण फिर एक हादसा हो गया। शाम के समय व्यस्त राजकुमार ब्रिज पर शुक्ला ब्रदर्स की बस ने एक युवती को चपेट में ले लिया और फिर बस फुटपाथ से टकरा गई। शुक्र है कि बस ने अन्य वाहनों को अपनी चपेट में नहीं लिया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: आधुनिकता की चमक में खत्म हो रही परंपरा, अपनी पहचान खो रहे मिट्टी के दीये; क्या है वजह

विज्ञापन

 

हादसे में युवती घायल हो गई। उसकी एक्टिवा बस के अगले पहिए में फंस गई। लोगों को कहना है कि ड्रायवर नशे में लग रहा था। उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस हादसे के बाद ब्रिज पर यातायात भी बड़ी देर तक बाधित रहा। हादसे के समय बस में यात्री भी सवार थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह हादसा शाम सवा छह बजे राजकुमार ब्रिज पर हुआ। पार्क रोड की तरफ से यात्रियों को उज्जैन लेकर रवाना हुई बस ब्रिज पर चढ़ रही थी। इस बीच बस ने एक युवती को टक्कर मार दी। टक्कर से युवती एक तरफ गिरी और उसका दोपहिया वाहन बस के अगले पहिए में फंस गया। बस कुछ दूरी तक आगे बढ़ी और रुक गई।

 

इस बीच भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एक रिक्शा रोककर युवती को अस्पताल पहुंचाया और उसके फोन से परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची  और ड्रायवर को गिरफ्तार किया। उसे भी मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले भी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने इंदौर सांवेर रोड पर एक बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हादसे में हो गई थी। इस हादसे के बाद इंदौर उज्जैन मार्ग पर विधायक शुक्ला की एक अन्य बस के ड्रायवरों को तेज रफ्तार चलाने पर लोगों ने रोक कर पीट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed