फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said – when the election results come, Rahul will go abroad and hide his face.

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राहुल विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे

Sun, 09 Nov 2025 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Nov 2025 09:03 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते है। जनता को भी पता है कि वे हार रहे है, इसलिए वे पहले ही चिल्लाना शुरू कर देते है। कभी वोट चोरी की बातें करते है तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाते है। वह बस हार के बहाने खोजते है।

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said – when the election results come, Rahul will go abroad and hide his face.
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पचमढ़ी में कांग्रेेस नेता राहुल गांधी आए हुए है। प्रदेश में उनकी मौजूदगी को लेकर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल को बिहार चुनाव के परिणाम पहले से दिख रहे है, इस कारण वे चुनाव छोड़कर पचमढ़ी आ गए। जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो वे विदेश जाकर मुंह छुपाएंगे।

विज्ञापन

 

विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते है। जनता को भी पता है कि वे हार रहे है, इसलिए वे पहले ही चिल्लाना शुरू कर देते है। कभी वोट चोरी की बातें करते है तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाते है। कांग्रेस की चुनाव के समय मैदानी तैयारियां नहीं रहती है। वह बस हार के बहाने खोजते है।

विज्ञापन



अब देश की जनता उनके नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत है। मोदी सरकार के कामों को जनता ने पसंद किया है। बिहार में भी विकास के काफी काम हुए है। चुनाव में भाजपा की 160 सीटें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर से जुड़े विकास कार्यों पर कहा कि पूरे प्रदेश में पेचवर्क का काम शुरू हो चुके है। इंदौर में भी यह काम चल रहा है। इस बार बारिश लगातार होती रही। इस कारण पेचवर्क का काम प्रभावित हुआ। लोगों को भी गड्ढों से असुविधा हुई। इंदौर में यह पेचवर्क का काम एक माह में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed