फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Massive Strike by Bank Employees – 700 Banks Closed Over Demand for a Five-Day Work Week.

Indore: इंदौर में बैंककर्मियों की बड़ी हड़ताल- पांच दिन के कार्यदिवस की मांग को लेकर 700 बैंक रही बंद

Tue, 27 Jan 2026 08:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 27 Jan 2026 08:52 PM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को पांच दिवसीय कार्यदिवस की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे शहर की करीब 700 बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।इस हड़ताल के कारण करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Indore: Massive Strike by Bank Employees – 700 Banks Closed Over Demand for a Five-Day Work Week.
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को बैंककर्मियों ने हड़ताल की। वे चाहते हैं कि दूसरे सरकारी विभागों की तरह पांच दिन कार्यदिवस हो। उन्होंने अन्य मांगें भी पूरी नहीं होने की बात कही। हड़ताल के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा और करोड़ों के लेनदेन अटके रहे। दोपहर में बैंक कर्मचारियों ने जिला कोर्ट के पास से रैली निकाली और गांधी हॉल पर जाकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। इस हड़ताल का बैंक की डिजिटल सेवाओं पर असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन

 

बैंक उद्योग के सभी नौ अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों व सहकारी बैंकों के 8 लाख से अधिक संगठित बैंककर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन



इंदौर में कुल 848 बैंक शाखाओं में कुछ निजी बैंकों के अलावा 700 से अधिक शाखाएं बंद रहीं। चार हजार से अधिक बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। बैंककर्मी दोपहर में जिला कोर्ट के सामने पहुंचे और वहां से गांधी हॉल तक रैली निकाली। इसके बाद बैंककर्मियों ने नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर क्रांतिकारी गीत भी गाए गए। हड़ताली बैंककर्मियों की सभा को यूनियनों के पदाधिकारी मोहन कृष्ण शुक्ला, कन्हैया पाटीदार, पंकज पोरवाल, अरविंद पोरवाल, मीनेश कसेरा आदि ने संबोधित किया। सभा में कहा गया कि केंद्र व राज्य के सरकारी कार्यालय शनिवार व रविवार बंद रहते हैं।




रिजर्व बैंक, स्टॉक एक्सचेंज के लेनदेन भी शनिवार-रविवार को नहीं होते हैं। इस कारण बैंकों में भी पांच दिन के कार्यदिवस किए जाने चाहिए। सभा का संचालन रामदेव सायडीवाल ने किया और अंत में नवीन मोदी ने आभार माना। बैंककर्मियों को फिलहाल दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश दिया जाता है। अब चारों सप्ताह शनिवार को अवकाश की मांग उठ रही है। हड़ताल पर जाने की मुख्य मांग यही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed