फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore market closed, procession taken out in protest against declaration of Sammed Shikharji as a tourist des

Indore News: सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में बाजार बंद, जुलूस निकाला

Wed, 21 Dec 2022 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

समाज के पदाधिकारी सुबह से बाजारों में निकले और दुकानें बंद रखने की अपील की। मह्लारगंज व्यापारी एसोसिएशन के व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखा। इसके अलावा शहर की छावनी अनाज मंडी ने भी समाज के विरोध का समर्थन करते हुए दुकानें नहीं खोली।

विज्ञापन
Indore market closed, procession taken out in protest against declaration of Sammed Shikharji as a tourist des
इंदौर में बंद रहे कई बाजार - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जैन समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने से इंदौर का जैन समाज नाराज है। समाज ने बुधवार को अपने संस्थान बंद रखे। इंदौर के कई व्यापारिक संघों ने बंद को समर्थन किया। इंदौर में छावनी अनाज मंडी के अलावा मारोठिया बाजार, क्लाॅथ मार्केट सहित कई बाजारों में बंद का असर देखा गया। जैन समाज ने जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। शहर के अधिकांश बाजार दोपहर तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


समाज के पदाधिकारी सुबह से बाजारों में निकले और दुकानें बंद रखने की अपील की। मह्लारगंज व्यापारी एसोसिएशन के व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखा। इसके अलावा शहर की छावनी अनाज मंडी ने भी समाज के विरोध का समर्थन करते हुए दुकानें नहीं खोली। सुबह कांच मंदिर पर जैन समाज के पदाधिकारी एकत्र हुए और काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने भी बंद का समर्थन किया और सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


इस मौके पर जयदीप जैन, अरूण बाकलीवाल,पिंकेश टोगिंया, नकुल पाटोदी, निर्मल सेठी ने नारेबाजी की। सराफा क्षेत्र में भी कई व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। शिखरजी को पर्यटन केंद्र बनाने के विरोध में रीगल तिराहे पर समग्र जैन समाज से जुड़ी संस्थाएं,संगठन के पदाधिकारी एकत्र हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजजनों ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुलूस निकाला। जिसमें शामिल पुरुष व महिलाएं नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। समाजजनों का कहना था कि पर्यटन के लिए देश में कई क्षेत्र है। तीर्थ स्थलों को पर्यटन केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed