{"_id":"68e4b8e8d3350f557c0fc0cf","slug":"indore-manikarnika-from-indore-won-the-gold-medal-in-the-gymnastics-competition-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर की मणिकर्णिका को जिम्नास्ट स्पर्धा में गोल्ड मैडल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर की मणिकर्णिका को जिम्नास्ट स्पर्धा में गोल्ड मैडल मिला
Tue, 07 Oct 2025 12:23 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:23 PM IST
सार
मणिकर्णीका ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मणिकर्णिका का चयन किया गया था। जिसमे पहली बार मे ही उसने ये स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मणिकर्णिका गौड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिमनास्टिक खेलों में भी इंदौर में नए खिलाड़ी उभर रहे हैं और मैडल लाकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। इंदौर मणिकर्णिका एकलव्य सिंह गौड़ ने नेशनल स्कूल स्पोटर्स आर्गनाइजेशन द्वारा हैदराबाद में आयोजित नेशनल जिम्नास्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मणिकर्णिका के अलावा देश के अन्य शहरों से भी स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी आए थे। मणिकर्णिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वह चार दिन पहले स्पर्धा में भाग लेने के लिए हैदराबाद गई थी। स्पर्धा तीन दिन चली। मर्णिकर्णिका ने जिम्नास्ट की अलग-अलग विधा का प्रदर्शन स्पर्धा में किया।
विज्ञापन
मणिकर्णिका ने स्पर्धा में चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से भाग लिया था। उनके कोच भरत बाथम है, जो खुद 82 पदक जीत चुके हैं। इस प्रतियोगिता का ये 8 वां वर्ष है। जिसमे मणिकर्णिका ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते मणिकर्णिका का चयन किया गया था। इसमें पहली बार में ही उसने ये स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। खेल नियमों के अनुसार 40 में से 37 पॉइंट लाकर ये प्रतियोगिता उन्होंने जीती। मणिकर्णिका इस प्रतियोगिता के लिए काफी दिनों से मेहनत कर रही थी।
विज्ञापन
