फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Man takes his own life four months after marriage; suicide note cites wife's affair as the reason.

इंदौर: शादी के चार माह बाद युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बताई पत्नी के अफेयर की वजह

Sun, 27 Sep 2026 08:46 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 27 Sep 2026 08:46 PM IST
सार

इंदौर के सांवेर रोड क्षेत्र में शादी के चार महीने बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।  सुसाइड नोट में उसने पत्नी के जीजा संग अफेयर और ससुराल वालों द्वारा 5 लाख रुपये मांगने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Indore: Man takes his own life four months after marriage; suicide note cites wife's affair as the reason.
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने शादी के चार महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें आत्महत्या की वजह पत्नी का उसके जीजा के साथ अफेयर होना और ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जाना बताया। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच अब पुलिस करेगी।

विज्ञापन

मृतक का नाम मनोज, पिता राम है। वह सांवेर रोड क्षेत्र में रहता था। शनिवार को उसने जहर खाया, जिसके बाद परिजन उसे अरविंदो अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उसने यह भी लिखा कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद उससे पांच लाख रुपये मांग रहे थे और ऐसा न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। उसने अपने परिजनों से भी माफी मांगी और लिखा कि उसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान होते, इसलिए वह अपनी जान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज की चार माह पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी अपने एक रिश्तेदार से फोन पर अक्सर बात करती थी। मनोज ने जब उसे टोका, तो वह शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी। उसने मनोज पर शंकालु होने के आरोप भी लगाए थे। मनोज एक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed