फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Leopard broke the poor cage of forest department and ran away, also ate the goat kept in the cage.

Indore: वन विभाग का घटिया पिंजरा तेंदुआ तोड़कर भागा, पिंजरे में रखा बकरा भी खा गया

Tue, 21 Nov 2023 08:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए की घटना से वन विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने हो रहे है और इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जिसमे यह पता चला कि परिसर में लगाए गया पिंजरा दस साल से भी ज्यादा पुराना है।

विज्ञापन
Indore: Leopard broke the poor cage of forest department and ran away, also ate the goat kept in the cage.
पिंजरा तोड़कर भागा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

वन विभाग के घटिया पिंजरों की पोल महू में एक तेंदुए ने खोल दी। उसे पकड़ने के लिए वन अफसरों ने आर्मी वार काॅलेज परिसर में रखे पिंजरे में बकरा बांध रखा था, ताकि तेंदुआ उसे खाने आए  और पिंजरे में कैद हो जाए। तेंदुआ पिंजरे में आया और बकरे को खा गया। इसके बाद उसने पिंजरा तोड़ा तो भाग गया। सुबह वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे थे तो न पिंजरे में बकरा था और न तेंदुआ।

विज्ञापन

पिंजरा तोड़कर भागे तेंदुए की घटना से वन विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने हो रहे है और इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जिसमे यह पता चला कि परिसर में लगाए गया पिंजरा दस साल से भी ज्यादा पुराना है और जालियों पर जंग लग चुका है। वेल्डिंग भी कमजोर हो गई। कर्मचारियों ने पिंजरों की मरम्मत की तरफ भी ध्यान नहीं दिया। इसका फायदा तेंदुए ने उठाया।

विज्ञापन

आर्मी वार कालेज में महीनेभर पहले तेंदुए नजर आया था। दो से तीन बार तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ,लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा है। सेना और वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने कुछ दिन पहले तेंदुए की खोजबीन भी की, लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने इसके बाद परिसर में जगह-जगह पिंजरे लगाए थे। दो बारा तेंदुए को पिंजरे के करीब भी आते देखा गया, लेकिन वह बकरे का शिकार करने पिंजरे के भीतर नहीं गया, लेकिन रविवार को तेंदुआ पिंजरे में रखे बकरे का शिकार करने आया। जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में घुसा, उसका गेट बंद हो गया।


तेंदुए ने पहले बकरा खाया और फिर पिंजरे के जाली वाले हिस्से को तोड़ने में सफल रहा। वह पिंजरे की कैद से आजाद होकर जंगल की तरफ भाग गया। डीएफओ एमएस सोलंकी ने बताया कि पिंजरे काफी पुराने हो चुके है। तीन नए पिंजरे खरीदें जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंदौर वन मंडल की टीम इंदौर संभाग के आठ जिलों में वन्य प्राणियों का रेस्क्यू करने जाती है और उन्हें वाहनों में पिंजरें भी ले जाना पड़ते है। परिवहन के कारण भी पिंजरे कमजोर हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed