फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore kokilaben hospital inauguration Amitabh Bachchan says Indore will become Healthiest City in India

Amitabh Bachchan in Indore: इंदौर आकर खुश हुए बिग बी, बोले- देश का सबसे स्वच्छ शहर...अब स्वस्थ शहर भी बने

Tue, 17 Jan 2023 06:29 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 17 Jan 2023 06:29 PM IST
सार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने इंदौर में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि इंदौर आकर उन्हें आनंद आया। यह देश का सबसे साफ शहर है। वह चाहते हैं कि इंदौर स्वस्थ शहर भी बने।

विज्ञापन
indore kokilaben hospital inauguration Amitabh Bachchan says Indore will become Healthiest City in India
indore kokilaben hospital inauguration - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को इंदौर में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने अनिल अंबानी, टीना अंबानी और जया बच्चन के साथ अस्पताल का फीता काटा। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने इंदौर शहर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर आकर मुझे आनंद आया। यह देश का सबसे साफ शहर है। मैं चाहता हूं कि इंदौर स्वस्थ शहर भी बने।
विज्ञापन


बिग बी ने कहा, मुझे अस्पताल के उद्धाटन के लिए इसलिए नहीं चुना गया कि मैं अभिनेता हूं, बल्कि इसलिए कि मैंने सबसे ज्यादा अस्पतालों के दर्शन किए हैं। मेरा कई बार ऑपरेशन हुआ। मुझे भारतीय डॉक्टरों पर बहुत भरोसा है। उन्हीं की वजह से आज मैं जिंदा हूं। भविष्य में भी मुझे अस्पताल की जरूरत पड़ी तो मैं भारतीय डॉक्टरों पर ही भरोसा करूंगा।
विज्ञापन


15 प्रतिशत लीवर पर जिंदा हूं...
सुपरस्टार अमिताभ ने कहा कि फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था, तब उन्हें हिपेटाइटिस वाला रक्त चढ़ गया। उस वजह से उनका 15 प्रतिशत लीवर ही काम करता है, लेकिन उन्होंने जांच कराई, सही समय पर इलाज कराया और आज वह जिंदा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीना की आंखों में आए आंसू
वहीं, इस मौके पर टीना अंबानी की आंखें भर आईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीना ने कहा, मेरे लिए यह भावनात्मक पल है। हमने वर्ष 2009 में मुंबई में अस्पताल शुरू किया था, अब हमने मध्यप्रदेश में अस्पताल की शुरुआत की है। अपनी बात कहते-कहते टीना की आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के लिए इंदौर सबसे सही शहर  है। ये शहर न्यू इंडिया की इबारत लिख रहा है। देश के सबसे साफ शहर को हमने अस्पताल खोलने के लिए चुना है।

मरीज हंसते हुए जाएं, तो मन को खुशी होती है...
दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी ने भी वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़ीं। कोकिलाबेन ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण है। इंदौर में हमने आधुनिक अस्पताल खोला है। अस्पताल खुलने के बाद आज टीना का सपना पूरा हो गया। कोकिलाबेन ने कहा कि अस्पताल में लोग रोते हुए आते हैं, लेकिन हंसते हुए जाएं, तो मन को खुशी होती है। हमारी यही कोशिश होगी।


अस्पताल में 20 मिनिट तक घूमे बिग बी
अमिताभ बच्चन ने फीता काटने के बाद नौ मंजिला अस्पताल का मुआयना भी किया। वह आईसीयू यूनिट, ओटी, लैब में गए। इस दौरान टीना अंबानी उन्हें अस्पताल की खूबियों के बारे में बताती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed