फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Karbala Maidan will be used like Pragati Maidan, Corporation will take possession of the land.

Indore: प्रगति मैदान की तरह होगा कर्बला मैदान का उपयोग, निगम लेगा जमीन का कब्जा

Tue, 17 Sep 2024 05:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Sep 2024 05:05 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इस मैदान का उपयोग नगर निगम प्रगति मैदान की तरह करेगा। सात एकड़ जमीन निगम को कोर्ट के माध्यम से मिली हैै, लेकिन कुछ लोग इसे साजिश बता रहे है,जबकि हमने कोर्ट में तथ्यों के आधार पर लड़ाई लड़ी और केस जीता हैै।

विज्ञापन
Indore: Karbala Maidan will be used like Pragati Maidan, Corporation will take possession of the land.
कर्बला मैदान का निगम लेगा कब्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्बला मैदान की जमीन को लेकर जिला कोर्ट ने नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया है। इस जमीन का रजिस्ट्रेशन वक्फ बोर्ड के नाम था, लेकिन कोर्ट ने इसे नगर निगम के मालिकी हक की जमीन माना हैै। नगर निगम एक-दो दिन में जमीन का कब्जा लेगा।

विज्ञापन


मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इस मैदान का उपयोग नगर निगम प्रगति मैदान की तरह करेगा। सात एकड़ जमीन निगम को कोर्ट के माध्यम से मिली हैै, लेकिन कुछ लोग इसे साजिश बता रहे है,जबकि हमने कोर्ट में तथ्यों के आधार पर लड़ाई लड़ी और केस जीता हैै। इस मामलेे में टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश नहीं होना चाहिए। नगर निगम जमीन मामले में हाईकोर्ट में केविएट भी लगाएगा।

विज्ञापन


मेयर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर नगर निगम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मना रहा है। हमने पांच स्वच्छता रथ भी तैयार किए है, जो शहर में घुमेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर को मनेगा नो कार डे

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जाएगा। पिछले साल नो कार डे पर 14 प्रतिशत कारें कम सड़कों पर निकली थी। 80 हजार लीटर ईधन की बचत हुई थी। हमारी कोशिश है कि इस बार एक सड़क कार फ्री करें।



बीआरटीएस को लेकर मेयर ने कहा कि भोपाल की तरह इंदौर में बीआरटीएस हटाया नहीं जाएगा, बल्कि उसमें सुधार किए जाएंगे। मैने सुझाव दिया है कि बस लेन में स्कूल बसों को भी चलाने की अनुमति दी जाना चाहिए। बीआरटीएस के मामले मेें एक कमेटी भी गठित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed