इंदौर : तीन बहनों की मौत के मामले में जांच शुरू, जहां खाना खाया, वहां से लिए सेंपल
इंदौर के बेटमा क्षेत्र में खाना खाने के बाद तीन बहनों की तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते पुलिस ने होटल से खाने के सैंपल लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप बेटमा क्षेत्र में तीन बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों बच्चियों की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो बच्चियों की मौत अस्पताल में हो गई थी। पिता इटारसी के मूल निवासी हैं। वे दोनों बच्चियों के शव और तीसरी बीमार बेटी को लेकर इटारसी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी भी हालत खराब हो गई। इटारसी में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते बच्चियों ने जिस होटल में खाना खाया था, वहां से सैंपल लिए गए हैं। वहीं, पीथमपुर में इलाज के लिए माता-पिता जिस क्लिनिक में बच्चियों को लेकर गए थे, वहां से दी गई दवाएं भी जब्त की गई हैं।
अभी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। परिवार पीथमपुर के जिस मकान में रहता है, वहां भी एफएसएल टीम पहुंची और जांच की। उस मकान को भी सील कर दिया गया है। अफसरों ने आसपास के लोगों से भी परिवार के बारे में पूछताछ की है।
बाहर खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
पुलिस को परिजनों ने बताया कि 23 अगस्त को वे परिवार सहित बाहर खाना खाने गए थे। अगले दिन नरेंद्र सांडे, उनकी पत्नी अमरौतीन और बेटियों आशीन, बिसुका और विधि की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 25 अगस्त को वे तीनों बच्चियों का इलाज कराने स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें इंदौर के अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान दो बेटियों की मौत हो गई। परिजन दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराए बिना ही लेकर चले गए।
