फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore will now be free from potholes, patchwork on roads has begun.

Indore: इंदौर में अब गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, शुरू हुआ सड़कों पर पेंचवर्क

Fri, 10 Oct 2025 05:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Oct 2025 05:36 PM IST
सार

गुरुवार रात को शहर के एमजी रोड, तुकोगंज, चंद्र नगर रोड, मधु मिलन मार्ग सहित कई मार्गों पर डामर का पेंचवर्क शुरू कर दिया गया। यातयात बाधित न हो, इसलिए रात का समय इस काम के लिए चुना गया।

विज्ञापन
Indore: Indore will now be free from potholes, patchwork on roads has begun.
रात में हुआ डामरीकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शहरवासियों को गड्ढों से मुक्ति  मिलेगी। मानसून सीजन खत्म होने के बाद नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्ग पर पेंचवर्क शुरू कर दिया है। इस बार बारिश के कारण शहर की कई मार्गों पर गड्ढे हो गए थे। इससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी आती थी। गड्ढों के कारण कई हादसे भी हुए।
विज्ञापन



खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा निगम परिषद को घेरना शुरू कर दिया था।गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने मुसाखेड़ी क्षेत्र में खराब सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया था और नगर निगम परिषद सम्मेलन में भी इसका मुद्दा उठाया था। गुरुवार रात को शहर के एमजी रोड, तुकोगंज, चंद्र नगर रोड, मधुमिलन मार्ग सहित कई मार्गों पर डामर का पेंचवर्क शुरू कर दिया गया। यातायात बाधित न हो, इसलिए रात का समय इस काम के लिए चुना गया।
विज्ञापन


 अफसरों का कहना है कि बारिश के समय डामर प्लांट शुरू नहीं हो पाते हैं और वर्षा काल के दौरान किया गया पेंचवर्क ज्यादा समय तक नहीं चलता।इस कारण मानसून खत्म होने का इंतजार किया जा रहा था।अब शहर की सड़कों पर गड्ढे भरना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य और जलजमाव के कारण सड़क खराब

शहर में कुछ स्थानों पर ब्रिज निर्माण, सीवरेज लाइन,मेट्रो ट्रैक का निर्माण हो रहा है। इस कारण  बारिश में उसके आसपास की सड़क भी खराब हो गई थी। सत्यसांई चौराहा की सर्विस रोड, एमआर 10 रोड, खजराना सर्विस रोड,अटल द्वार रोड सहित कई मार्गों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे।



 मेघदूत गार्डन मार्ग पर सड़क धंसने का मामला तो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। इस मामले में निगम ने टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार पर बैगर अनुमति सड़क खोदने पर जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed