फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's saint Satyaprakashanand Giri dies in a road accident near Nashik.

Indore:इंदौर के संत सत्यप्रकाशानंद गिरि की नासिक के पास सड़क हादसे में मौत

Sun, 17 Nov 2024 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 17 Nov 2024 08:36 PM IST
सार

हादसे की खबर मिलने पर त्र्यंबकेश्वरआश्रम से भी कुछ सेवक मौके पर पहुंच गए थे। बाद में उनका शव आश्रम ले जा गया। उनके निधन पर अनेक संतों ने शोक व्यक्त किया है। स्वामी सत्यप्रकाशानंद को त्र्यंबकेश्वर के आश्रम में ही सोमवार सुबह समाधि दी जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Indore's saint Satyaprakashanand Giri dies in a road accident near Nashik.
संत स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के अन्नपूर्णा आश्रम के संत स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि की रविवार को नासिक के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। वे इंदौर से त्र्यंबकेश्वर आश्रम जाने के लिए निकले थे। इस बीच उनकी कार को किसी वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। मौजूद लोगों ने कार में सवार संत को निकाला और नासिक के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन सिर में में लगी चोट व ज्यादा खून बहने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसे की खबर मिलने पर त्र्यंबकेश्वर आश्रम से भी कुछ सेवक मौके पर पहुंच गए थे। बाद में उनका शव आश्रम ले जा गया। उनके निधन पर अनेक संतों ने शोक व्यक्त किया है। स्वामी सत्यप्रकाशानंद को त्र्यंबकेश्वर के आश्रम में ही सोमवार सुबह समाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


अकेले ही कार से रवाना हुए थे।
स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि इंदौर से अकेले ही कार से रवाना हुए थे। हादसे के बाद घायल अवस्था में उन्होंने लोगों को आश्रम के पदाधिकारियों को जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सालों से अन्नपूर्णा आश्रम से जुड़े थे
इंदौर आश्रम के स्वामी जयेंद्रानंद गिरि महाराज ने बताया कि स्वामी सत्यप्रकाशानंद बनारस से कर्मकांड के अध्ययन के पश्चात विगत 15 वर्षों से अन्नपूर्णा आश्रम से जुड़े थे और महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के शिष्य थे। मूलतः उनकी जन्मभूमि महाराष्ट्र थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed