फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's metro passed the safety test, now it can be run commercially

Indore: सुरक्षा की परीक्षा में खरी उतरी इंदौर की मेट्रो,अब हो सकता है कमर्शियल रन

Thu, 10 Apr 2025 10:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

छह किलोमीटर तक का रुट मेट्रो के संचालन के पूरी तरह तैयार हो गया है।अब गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबे हिस्सेे में फस्ट ट्रायल की तैयारी की जा रही है। इसके लिए छह माह का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Indore: Indore's metro passed the safety test, now it can be run commercially
मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में तीन ट्रायल रन के बाद मेट्रो रेलवे सेफ्टी से फाइनल मंजूरी मिल गई है। अब मेट्रो कॉरपोरेशन कमर्शियल रन शुरू कर सकती है। बीते छह माह से मेट्रो कोच, ट्रेक, स्टेशन का सेफ्टी ऑडिट हो रहा था। यह ऑडिट छह किलो मीटर के ट्रैक में किया गया है।

विज्ञापन



अब मेट्रो कार्पोरेशन को तय करना है कि कब से मेट्रो के छह किलोमीटर हिस्से में ट्रायल रन शुरू होगा,हालांकि उस हिस्से में न तो बसाहट है और न ही कोई व्यापारिक संस्थान हैै। इस कारण वहां ज्यादा यात्री नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन

अब अगला ट्रायल रन सत्रह किलोमीटर

 

छह किलोमीटर तक का रुट मेट्रो के संचालन के पूरी तरह तैयार हो गया है।अब गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबे हिस्सेे में फस्ट ट्रायल की तैयारी की जा रही है। इसके लिए छह माह का समय लग सकता है।17 किलोमीटर हिस्से में अभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैै। यदि इस हिस्से में मेट्रो का संचालन होगा तो बड़ी संख्या मेें मेट्रो केे लिए यात्री मिल सकते हैै। इस साल के अंत तक ट्रायल रन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 किलोमीटर का है रुट

इंदौर में 30 किलोमीटर का पूरा रुट है। अभी करीब 20 किलोमीटर हिस्से में काम चल रहा है। मध्य हिस्से में अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया हैै। पिछले दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो रुट का दौरा किया था। उन्होंने एमजी रोड पर अंडरग्राउंड ट्रेक पर आपत्ति जताई थी। वे चाहते है कि पलासिया चौराहा से पहले मेट्रो अंंडरग्राउंड हो सके, ताकि पलासिया चौराहे पर ब्रिज बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed