Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's Malwa Mill-Patnipura road will be closed for four months, the old bridge will be demolished a

Indore: इंदौर का मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग चार माह के लिए होंगे बंद, पुराना ब्रिज टूटकर बनेगा नया

Sun, 30 Mar 2025 07:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 30 Mar 2025 07:47 AM IST
सार

पाटनीपुरा शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। दिनभर में 70 हजार से ज्यादा वाहन इस मार्ग पर आवाजाही करते है। अब इन वाहनों को विश्रांति मार्ग या अटल द्वार रोड से जाना होगा। नगर निगम ने दस साल पहले मालवा मिल से पाटनीपुरा सड़क 80 फीट चौड़ी की थी।

विज्ञापन
Indore: Indore's Malwa Mill-Patnipura road will be closed for four months, the old bridge will be demolished a
मार्ग होगा बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग को चार माह के लिए बंद करने का फैसला नगर निगम ने लिया है। शनिवार रात को मार्ग पर मार्ग पर ट्रैफिक बंद होने के बोर्ड भी नगर निगम ने लगा दिए। चार माह तक वाहन चालकों को अब दूसरे मार्गों से गंतव्यों तक जाना होगा। इस मार्ग पर 100 साल पुराने ब्रिज को तोड़कर छह लेन नया ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए मार्ग को बंद करना होगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, देर रात दिया धरना

विज्ञापन

इसकी सूचना नगर निगम ने जगह-जगह होर्डिंग टांग कर दे दी है। उधर नगर निगम के मार्ग बंद किए जाने के कारण व्यापारी खुश नहीं है। उनका कहना है कि चार माह तक मार्ग बंद रहने से हमारा व्यापार प्रभावित होंगे। इससे ग्राहकी टूटेगी और धंधा भी पहले की तुलना में कम होगा। कई व्यापारी दुकानें खाली कर जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा

पाटनीपुरा शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है। दिनभर में 70 हजार से ज्यादा वाहन इस मार्ग पर आवाजाही करते है। अब इन वाहनों को विश्रांति मार्ग या अटल द्वार रोड से जाना होगा, हालांकि इन दोनो मार्गों पर भी सुबह और शाम के समय ट्रैफिक का दबाव रहता है। नगर निगम ने दस साल पहले मालवा मिल से पाटनीपुरा सड़क 80 फीट चौड़ी की थी। तब मार्ग सालभर के लिए बंद हुआ था, लेकिन तब नगर निगम ने ब्रिज का निर्माण नहीं किया। तब हो जाता तो फिर मार्ग को ट्रैफिक के लिए बंद नहीं करना पड़ता।

 

छह करोड़ में बनेगा ब्रिज

नगर निगम छह करोड़ रुपये की लागत से ब्रिज का निर्माण करेगा। इसके लिए कुछ अतिक्रमण हटाए जाना है। ब्रिज तोड़ने का काम रविवार से शुरू होगा। रात को मार्ग पर ट्रैफिक पर रोक लगाने के बोर्ड लगा दिए गए, हालांकि मार्ग पूरी तरह बंद नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से मार्ग पर ट्रैफिक पुरी तरह से रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed