फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore's 17 year old toll block will end in the new year, gifts of bridge and metro will also be avail

Indore: नए साल में समाप्त होगा इंदौर का 17 साल पुराना टोल नाका, ब्रिज, मेट्रो की सौगातें भी मिलेगीं

Sat, 30 Dec 2023 06:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Dec 2023 06:12 PM IST
सार

नगर निगम परिसर के पास करोड़ों की लागत से कला संकुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मराठी स्कूल के स्थान पर बने इस संकुल में सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियां हो सकेगी।

विज्ञापन
Indore: Indore's 17 year old toll block will end in the new year, gifts of bridge and metro will also be avail
एमआर 10 टोल नाका बंद होगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नए साल में इंदौर को कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही है। अगले साल 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का ट्रायल रन होगा। इसके अलावा 17 साल बाद एमआर-10 ब्रिज का टोल नाका खत्म होगा। वर्ष 2007 में 17 करोड़ की लागत से बनाए गए ब्रिज के एवज में टोल टैक्स वसूला जा रहा था। 17 साल की मियाद खत्म होने के बाद नए साल में यह टोल नाका बंद हो जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2024 में इंदौरवासियों को मेट्रो, ब्रिज, कला संकुल सहित अन्य सौगातें भी मिलेगी।

विज्ञापन

17 किलोमीटर तक होगा ट्रायल रन
नए साल में गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का ट्रायल रन होगा। इस हिस्से में मेट्रो का संचालन भी शुरू हो सकता है। नए कोच भी इसके िलिए अाए है। एमआर 10 ब्रिज से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो के बचे काम को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

कला प्रेमियों के लिए संकुल

नगर निगम परिसर के पास करोड़ों की लागत से कला संकुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मराठी स्कूल के स्थान पर बने इस संकुल में सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियां हो सकेगी। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की पहल पर इसका निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए ब्रिज की सौगात

शहर में चार नए ब्रिज बन रहे है। इसमें खजराना ब्रिज नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण के बाद पूर्वी रिंंग रोड पर चार ब्रिज हो जाएंगे। पूर्व में बंगाली, तीन इमली और पिपलियाहाना ब्रिज बन चुके है। खजराना के अलावा भंवरकुआ, महूनाका और लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज का निर्माण हो रहा है।



इसके अलावा
इंदौर में मुंडला नायता और कुर्मेडी में दो नए बस स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। दोनों का काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इनके संचालन से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की तरफ से आने वाली बसों का आवागमन शहर के मध्य हिस्से में नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed