फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore is breaking new weather records every day, recording the lowest temperature in 10 years.

Indore Weather: अक्टूबर में ही बढ़ी ठंड, मैदानी क्षेत्रों में इंदौर सबसे ठंडा, 9 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

Mon, 13 Oct 2025 09:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Oct 2025 09:10 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार मालवा क्षेत्र में आमतौर पर इतनी ठंड अक्तूबर माह में नहीं होती है, लेकिन अभी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इस कारण उत्तरी हवाएं मालवा व आसपास के क्षेत्रों में ठंडक घोल रही है। इसके अलावा बादल भी छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Indore: Indore is breaking new weather records every day, recording the lowest temperature in 10 years.
शहर में कोहरा भी छाने लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में इस बार ठंड समय तो आई है और नए रिकार्ड भी बना रही है। बीते पांच-छह साल में ठंड के शुरुआती सीजन में लोग पंखे, कूलर से दूर नहीं हो पाते थे, लेकिन इस बार ठंड अभी से नए-नए रिकार्ड बना रही है।

विज्ञापन

11 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। इससे पहले इतनी ठंड वर्ष 2015 में अक्तूबर माह में दर्ज हुई थी। तब पारा 15 डिग्री तक गया, लेकिन शनिवार को पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया। देश के मैदानी क्षेत्रों में इंदौर सबसे ठंडा रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में भी रात का तापमान इतना नहीं गिर रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मालवा क्षेत्र में आमतौर पर इतनी ठंड अक्तूबर माह में नहीं होती है, लेकिन अभी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इस कारण उत्तरी हवाएं मालवा व आसपास के क्षेत्रों में ठंडक घोल रही है। इसके अलावा बादल भी छाए हुए हैं। इस कारण धूप कम निकल रही है और ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अक्तूबर के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। तब रात का तापमान थोड़ा चढ़ सकता है। फिलहाल शहरवासी बर्फिली हवा के कारण गुलाबी ठंड के बजाए सिरहन पैदा करने वाली ठंड का आंनद ले रहे है। 16 अक्तूबर तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा। रविवार रात को भी पारा 15 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed