Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore couple went down a thousand stairs and fell into the ditch, MP Shankar Lalwani met DGP

Indore: एक हजार सीढ़ियां उतर कर खाई में गए थे इंदौर के दंपती, मेघालय की डीजीपी से मिले सांसद लालवानी

Wed, 28 May 2025 02:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 May 2025 02:28 PM IST
सार

सांसद लालवानी ने डीजीपी से मुलाकात के बाद बताया कि खाई वाले हिस्से में आदिवासी रहते है। उनसे पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा कि स्कूटर, बैग और उनका नाश्ते करने की जगह काफी दूर-दूर है। उसकी कडि़यां जोड़कर गुत्थी सुलझाई जा सकती है।

विज्ञापन
Indore: Indore couple went down a thousand stairs and fell into the ditch, MP Shankar Lalwani met DGP
मेघालय डीजीपी से चर्चा करते सांसद शंकर लालवानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के बाद इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के दंपती का पांचवें दिन भी पता नहीं चला। बुधवार दोपहर बारिश थमने के बाद खोज अभियान शुरू हुआ। शिलांग के एसपी के नेतृत्व में बनी पुलिस की टीमें राजा रघुवंशी और सोनम को खोज रही हैं। सोनम और राजा एक हजार सीढ़ियां उतरकर खाई वाले हिस्से में घूमने गए थे। वह आदिवासी क्षेत्र है। अब तक मिले सुरागों की कड़ियां हादसे के बजाए किसी वारदात की तरफ इशारा कर रही हैं। उधर, परिवार के लोगों ने दोनों का पता देने पर पांच लाख का इनाम रखा है। इस बीच, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मेघालय की डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग से मुलाकात कर लापता दंपती को जल्द ढूंढने का आग्रह किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे जुड़ी खबर पढ़ें: मेघालय के जंगलों में लापता इंदौर का दंपती; 50 लोगों की टीम कर रही तलाश, गाइड के बिना निकले थे सफर पर

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से काफी लेकर पी थी
अब तक हुई जांच में यह पता चला है कि खाई वाले हिस्से में एक स्थानीय दुकान से उन्होंने काफी लेकर पी थी और केला भी खाया था। दुकानदार ने भी दोनों की पहचान की और बताया कि कुछ देर रुकने के बाद वे चले गए थे। 


परिजनों संग डीजीपी से मिले लालवानी
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने लापता राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के परिजनों के साथ मेघालय की डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी इंदौर के दंपती को खोज रही है। लालवानी त्रिपुरा के दौरे पर थे, उन्हें घटना का पता चला तो वे बुधवार सुबह मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे।  

आदिवासी परिवारों से पूछताछ
सांसद लालवानी ने डीजीपी से मुलाकात के बाद बताया कि खाई वाले हिस्से में आदिवासी रहते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि लापता दंपती का किराए का स्कूटर, बैग और उनका नाश्ता करने की जगह काफी दूर-दूर है। उसकी कड़ियां जोड़कर दोनों के लापता होने की गुत्थी सुलझाई जा सकती है। ये भी हो सकता है कि लौटते समय उनके साथ कोई घटना हुई। 

गाइड से भी पूछताछ
लालवानी ने बताया कि राजा ने एक गाइड की मदद ली थी। उसकी मदद से ही वे होम स्टे तक गए थे। बाद में गाइड ने उन्हें आसपास के स्पाॅटों की जानकारी दी थी, लेकिन साथ नहीं गया। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। बता दें, इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने के मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में चिंता जताते हुए मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री काॅनराड संगमा से फोन पर चर्चा की थी। इसके बाद दंपती के तलाशी अभियान में बुधवार से तेजी नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed