फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore broke the morale of other cities by consistently being ahead in cleanliness ranking, hence the

Indore: स्वच्छता रैंकिंग में लगातार आगे रहकर इंदौर ने तोड़ा दूसरे शहरों का हौसला, इसलिए बनाई प्रीमियर लीग

Wed, 16 Jul 2025 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 16 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय शहरी व आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए पहली बार यह लीग बनाई। पहले प्राप्त अंकों के आधार पर रैंकिंग घोषित हो जाती थी। लीग में शामिल शहरों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Indore: Indore broke the morale of other cities by consistently being ahead in cleanliness ranking, hence the
इंदौर प्रीमियर लीग में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर स्वच्छता के मामले में टाॅप है। एक-दो बार नहीं, बल्कि सात बार से लगातार स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर को देश के दूसरे शहर पीछे नहीं कर पाए । रैंकिंग में प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहे, इसलिए आखिरकार शहरी विकास मंत्रालय को अलग क्लब बनाना पड़ा। उसमेें उन शहरों को रखा गया, जो तीन साल से रैंकिंग में टाॅप थ्री में है। इस लीग में शामिल 14 शहरों की नंबरों के आधार पर रैंकिंग दी जाएगी, या सिर्फ स्वच्छता लीग पुरस्कार दिया जाएगा। इसका खुलासा 17 जुलाई को होने विज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में ही पता चलेगा। प्रीमियर लीग के शहरों का आंकलन भी 12500 नंबरों के आधार पर ही होगा। लीग में शामिल जो शहर 85 प्रतिशत अंक नहीं ला पाते है तो वे फिर प्रीमियर क्लब से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन


क्या है स्वच्छता प्रीमियर लीग

केंद्रीय शहरी व आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए पहली बार यह लीग बनाई। पहले प्राप्त अंकों के आधार पर रैंकिंग घोषित हो जाती थी। लीग में शामिल शहरों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। इन लीग में वे शहर शामिल है, जिन्हें स्वच्छता के मामले में दूसरे शहर रोड माॅडल के रुप में देखते है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा था कि इंदौर के पहले स्थान पर आने से तकलीफ होने लगी

केद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सात साल से इंदौर लगातार स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान पर आ रहा है। इससे दूसरे लोगों को तकलीफ होने लगी थी। वे कहते थे कि हर साल इंदौर को ही नंबर वन आना है तो फिर हमें काम क्यों करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये शहर शामिल है स्वच्छता लीग में

इंदौर के साथ 14 शहर स्वच्छता लीग में शामिल है। इनमें सूरत, नवी मुबंई, चंडीगढ़, नोएडा, तिरुपति, अंबिकापुर, नई दिल्ली,सासवड़, पाटन, नोएडा, उज्जैन, पंचगनी, वीटा, बुदनी जैसे शहर शामिल हैं। ये सभी शहर बीते तीन वर्षों में टाॅप थ्री रैंकिंग में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed