फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indore airport lags behind in ranking, ranking falls ten places in Asia

Indore: इंदौर एयरपोर्ट रैकिंग में पिछड़ा, एशिया में दस पायदान रैंकिंग गिरी

Tue, 30 Jul 2024 08:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 30 Jul 2024 08:50 PM IST
सार

सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट को कुल पांच में से 4.66 अंक ही मिले। इसके कारण भी रैंकिंग मेें एयरपोर्ट पिछड़ गया। इसके अलावा यात्रियों की विश्राम सुविधा व मनोरंजन सुविधा के अंक भी घटे है। कोरोनाकाल के पहले इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग टाॅफ फाइव में रहती थी।

विज्ञापन
Indore: Indore airport lags behind in ranking, ranking falls ten places in Asia
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट अथाॅरिटी आफ इंडिया द्वारा यात्री सुविधा के मामले में हर तीन माह में देशभर के विमानतलों की रैंकिंग जारी होती है। इसमेें इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग एशिया में 80 से 90 वीं पायदान पर पहुंच गई है,जबकि देश मेें विमानतलों मेें टाॅप टेेन से इंदौर एयरपोर्ट बाहर है।

विज्ञापन

इस बार भी वह 12 वें स्थान पर है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) उन विमानतलों सर्वे करती है, जहां वर्षभर में 15 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते है।

विज्ञापन


देश के 15 एयरपोर्ट इसमें शामिल रहते है,जबकि एशिया के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट सर्वे में शामिल रहते है। इन 98 देशों में इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग तीन माह पहले 80 वें स्थान पर थी, जो इस बार 90 वें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सफाई में भी पिछड़ा

इंदौर देश के स्वच्छ शहरों में पहले पायदान पर है, लेकिन इंदौर एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। पिछलेे दिनों एक यात्री नेे सफाई व्यवस्था को लेकर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद सफाई वाली एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया गया था। सर्वे के लिए विमानतल पर आने वाले यात्रियों से भी फीडबैक लिया जाता हैै और उन्हें नंबर देने को कहा जाता है।


सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट को कुल पांच में से 4.66 अंक ही मिले। इसके कारण भी रैंकिंग मेें एयरपोर्ट पिछड़ गया। इसके अलावा यात्रियों की विश्राम सुविधा व मनोरंजन सुविधा के अंक भी घटे है। कोरोनाकाल के पहले इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग टाॅफ फाइव में रहती थी,लेकिन सुविधा में पिछड़ने के कारण रैंकिंग लगातार गिरती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed