फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In response to Ghazwa-e-Hind, posters of Bhagwa-e-Hind were put up in Indore, with the words - If ther

Indore: इंदौर में गजवा-ए-हिन्द के जवाब में भगवा-ए-हिन्द के पोस्टर लगे, लिखा-एक है तो सेफ है

Wed, 27 Nov 2024 03:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Nov 2024 03:59 PM IST
सार

हिन्दू राष्ट्र संगठन नामक संस्था ने यह पोस्टर क्षेत्र के कई घरों के आंगन की दीवारों पर लगाए है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शिरोडकर का कहना है कि पिछले दिनों शहर में गजवा-ए-हिंद के पोस्टर नजर आए थे। 

विज्ञापन
Indore: In response to Ghazwa-e-Hind, posters of Bhagwa-e-Hind were put up in Indore, with the words - If ther
इंदौर में लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की एक मस्जिद पर लगे गजवा-ए-हिंद के पोस्टर को लेकर पिछले दिनों काफी हल्ला मचा। विवाद के बाद पोस्टर मस्जिद से हटा लिया गया, लेकिन अब उसके जवाब में भगवा-ए-हिन्द के पोस्टर भंवरकुआ क्षेत्र में हिन्दूवादियों ने लगाए। जिन पर लिखा है-बटेंगे तो कटेंगे,एक है तो सेफ है।

विज्ञापन

 

हिन्द राष्ट्र संगठन नामक संस्था ने यह पोस्टर क्षेत्र के कई घरों के आंगन की दीवारों पर लगाए है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शिरोडकर का कहना है कि पिछले दिनों शहर में गजवा-ए-हिंद के पोस्टर नजर आए थे। हमारा संगठन भी हिन्दू परिवारों को संगठित और जागरुक कर रहा है। इसके लिए हमने एक है तो सेफ है के स्लोगन लिखे पोस्टर क्षेत्र में चिपकाए है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि नारों के कारण हिन्दू परिवारों में एकता का भाव जागृत हो रहा है। अभी शहर की एक काॅलोनी में यह पोस्टर लगाए है। धीरे-धीरे अन्य काॅलोनियों में यह पोस्टर वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने कहा-परिवारों ने स्वेच्छा से लगाए

 

भंवरकुआ क्षेत्र के कुछ मकानों में पोस्टर लगाने की जानकारी पुलिस तक पहुंची, लेकिन अफसरों का कहना है कि इस मामले में हमारे पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। जानकारी मिली है कि लोगों ने स्वेच्छा से यह पोस्टर अपने घरों के बाहर लगाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed