Indore: इंदौर में पड़ोसी के सरनेम पर रखा कुत्ते का नाम, कुत्ते के मालिक सहित तीन पर केस दर्ज
वीरेंद्र को उसके दोस्तों ने बताया कि भूपेंद्र ने उनके कुत्ते का नाम तुम्हारे सरनेम पर रखा है। इस पर मेरी पत्नी किरण ने आपत्ति जताई और भूपेंद्र के पास गई। भूपेंद्र ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट की और पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया।
विस्तार
इंदौर में एक कुत्ता मालिक को अपने पड़ोसी के सरनेम पर कुत्ते का नाम शर्मा रखना भारी पड़ गया। मामला थाने पर पहुंचा और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। दरअसल कुत्ते का मालिक बार-बार अपने कुत्ते को उसके नाम से पुकारता है। इस बात का पड़ोसी ने विरोध किया तो कुत्ते के मालिक ने पड़ोसी की पिटाई कर दी।
ये खबर भी पढ़ें:Indore: मेरे यहां जीव हत्या भी पाप, दोस्त का हत्यारा बोला- उसका बेटा रोकता रहा, मैं चाकू मारता गया; कबूलनामा
मामला निहालपुर मुंडी का है। यहां रहने वाले वीरेंद्र शर्मा ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह ने कुत्ते का नाम मेरे सरनेम शर्मा का रखा है। वो जानबुझ कर मेरे सामने मेरा सरनेम लेकर कुत्ते को बुलाते है। इससे मुझे लगता है कि वे मेरा अपमान कर रहे है।
वीरेंद्र ने बताया कि वे पीथमपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते है। वहां से आने के बाद वे काॅलोनी में उनकी पत्नी के साथ टहल रहे थे। तभी पड़ोसी भूपेंद्र भी अपने कुत्ते को घुमाने निकाला। वीरेंद्र को उसके दोस्तों ने बताया कि भूपेंद्र ने उनके कुत्ते का नाम तुम्हारे सरनेम पर रखा है। इस पर मेरी पत्नी किरण ने आपत्ति जताई और भूपेंद्र के पास गई। भूपेंद्र ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट की और पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया। इस मामले में पुलिस ने भूपेंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
