फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Impact of scanty rainfall—Indore's ponds remain empty; water supply from Yashwant Sagar to be affected

इंदौर : कम बारिश का असर, इंदौर के तालाब रहे खाली, यशवंत सागर से प्रभावित होगी जलापूर्ति

Thu, 24 Sep 2026 09:44 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 24 Sep 2026 09:44 PM IST
सार

इंदौर में इस बार बारिश की बेरुखी अब शहर के तालाबों में नजर आने लगी है। मानसून का अधिकांश समय बीतने के बाद भी यशवंत सागर, बिलावली और सिरपुर जैसे प्रमुख तालाब पूरी तरह नहीं भर पाए हैं। यशवंत सागर में तीन फीट पानी कम है।

विज्ञापन
Indore: Impact of scanty rainfall—Indore's ponds remain empty; water supply from Yashwant Sagar to be affected
बिलावली तालाब खाली रहा। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में कम बारिश का असर शहर के तालाबों पर अब नजर आने लगा है। तालाब अभी भी पूरे नहीं भर पाए हैं। शहर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाला यशवंत सागर तालाब तीन फीट पानी कम होने के कारण अभी पूरा नहीं भर पाया है। पिछले साल तालाब ओवरफ्लो हो गया था, लेकिन फिलहाल 16 फीट पानी भरा हुआ है। इस तालाब से पांच टंकियों से सप्लाई होती है। हर दिन 30 एमएलडी पानी लिया जाता है। यदि तालाब पूरा नहीं भरा तो अगले साल मार्च के बाद तालाब से 30 एमएलडी से कम पानी मिल पाएगा, क्योंकि तालाब जल्दी खाली हो जाएगा।

विज्ञापन

 

खंडवा रोड क्षेत्र की कॉलोनियों का भूजल स्तर बिलावली तालाब के कारण अच्छा रहता है, लेकिन इस साल बिलावली भी नहीं भर पाया है। पूरा सावन सूखा रहा, लेकिन अब भादों में शहरवासी अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। शहर के सिरपुर तालाब में भी 11 फीट पानी है, जबकि छोटे सिरपुर तालाब में 14 फीट पानी भरा हुआ है। ये दोनों तालाब भी इस बार ओवरफ्लो नहीं हो पाए।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है, क्योंकि कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय बना हुआ है। इंदौर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इंदौर, बुरहानपुर और उज्जैन में इस बार पानी कम बरसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



जिन जिलों में अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है, उनमें इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर व आसपास के जिले शामिल हैं। लेकिन गुरुवार को न शहर में काले बादल छाए और न ठंडक खुली। लोग धूप और उमस से परेशान होते रहे।शहर में अब तक 23 इंच बारिश हुई है। सितंबर माह के पखवाड़े में दो इंच बारिश हुई, लेकिन 15 सितंबर के बाद धूप खिली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed