{"_id":"698ec3b282941ce84005c9b1","slug":"indore-husband-commits-suicide-in-indore-after-wife-was-living-separately-for-two-years-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में दो साल से पत्नी अलग रह रही थी, पति ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में दो साल से पत्नी अलग रह रही थी, पति ने कर ली आत्महत्या
Fri, 13 Feb 2026 11:54 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:54 AM IST
सार
मृतक के परिजनों को कहना है कि पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी। इस वजह से अक्सर वह तनाव में रहता था। दिनेश का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका था। जब परिजनों का उसने फोन नहीं उठाया तो आत्महत्या का पता चला।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पारिवारिक तनाव के कारण पत्नी दो साल से अलग रह रही थी। इस तनाव के चलते पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनो के दो बच्चे भी है। जान देने से पहले युवक ने पत्नी से बात भी की थी।
विज्ञापन
घटना चंदन नगर क्षेत्र की है। यहां फल बेचने का काम करने वाला दिनेश पिता मोतीलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण पत्नी दो साल से दिेनेश से अलग रह रही थी। वह अपने साथ दोनो बच्चों को भी भी ले गई थी।
विज्ञापन
दिनेश घर में अकेला रहता था। इस कारण वह तनाव में भी था। परिजनों ने सुलह की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रही। गुरुवार को दिनेश ने अपनी पत्नी से बात की थी, लेकिन वह आने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद उसने घर जाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दोनो के बीच मामूली बातों पर विवाद होता था।
विज्ञापन
दिनेश के परिजन को कहना है कि पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी। इस कारण वह तनाव में रहता था। दिनेश का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका था। जब परिजनों का उसने फोन नहीं उठाया तो आत्महत्या का पता चला। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
