फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Hukamchand Mill's Narakasur tableau got the first prize, Rajkumar and Malwa Mill's tableau got the sec

Indore: हुकमचंद मिल की नरकासुर झांकी को मिला पहला पुरस्कार, दूसरा पुरस्कार राजकुमार और मालवा मिल की झांकी को

Sun, 07 Sep 2025 08:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Sep 2025 08:58 AM IST
सार

रात को राजकुमार मिल की झांकी की बिजली भी बार-बार बंद हो रही थी और ट्राला भी खराब होने के कारण उसे देर लगी। तीसरे क्रम पर आपरेशन सिंदूर पर बनी कल्याण मिल की झांकी को पुस्कार मिला। विशेष पुरस्कार स्वदेशी मिल व होप मिल की झांकी को मिला है।

विज्ञापन
Indore: Hukamchand Mill's Narakasur tableau got the first prize, Rajkumar and Malwa Mill's tableau got the sec
हुकमचंद मिल की झांकी को पहला पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह तक झांकियां लौटने के बाद निर्णायक कमेटी ने झांकियों को लेकर निर्णय सुनाया। पहले स्थान पर हुकमचंद मिल की नरकासुर की झांकी रही, जबकि दूसरे क्रम संयुक्त रुप से राजकुमार मिल की लंका दहन झांकी और मालवा मिल की भगत के वश में भगवान विषय पर बनी झांकी को मिला। राजकुमार मिल की झांकी सबसे देरी से सुबह सात बजे निर्णायक मंच के सामने आई थी, लेकिन पुरस्कार पा गई। 

विज्ञापन

 

रात को राजकुमार मिल की झांकी की बिजली भी बार-बार बंद हो रही थी और ट्राला भी खराब होने के कारण उसे देर लगी। तीसरे क्रम पर आपरेशन सिंदूर पर बनी कल्याण मिल की झांकी को पुस्कार मिला। विशेष पुरस्कार स्वदेशी मिल व होप मिल की झांकी को मिला है।

विज्ञापन


नगर निगम व इंदौर विकास प्राधिकरण की झांकियां पुरस्कार की श्रेणी से बाहर रही। इस बार अखाड़ों के साथ भी कुछ झांकियां नजर आई। कछुए की झांकी को काफी लोगों ने सराहा। झांकी निर्माण करने वाले श्रमिकों को इस बार सबसे बड़ी चिंता बारिश की थी,क्योकि बारिश होने पर झांकियां खराब हो जाती है, लेकिन शनिवार रात बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बैंड भी हुए शामिल

इस बार चल समारोह में झांकियां और अखाड़ों के अलावा शहर के कई बड़े बैंड भी शामिल हुए। बैंड मास्टरों ने भी आग्रह किया है कि अच्छे बैंडों को भी उनकी प्रस्तुति के आधार पर पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed