फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-holkar-science-college-student-clash-ganpati-visarjan-action-news

इंदौरः एबीवीपी और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में मारपीट, डंडों और बेल्ट से किया हमला, 7 छात्र सस्पेंड

Sun, 27 Sep 2026 03:11 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 27 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में गणपति विसर्जन समारोह के दौरान दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद कॉलेज की अनुशासन समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपी छात्रों को परिसर से निलंबित कर उनके टीसी घर भेजने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
indore-holkar-science-college-student-clash-ganpati-visarjan-action-news
इंदौर होलकर साइंस कॉलेज - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित गणपति विसर्जन समारोह के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। चल समारोह के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


पार्किंग से कंप्यूटर लैब तक पहुंची हिंसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विसर्जन यात्रा के दौरान किसी बात पर शुरू हुई बहस कॉलेज के पार्किंग एरिया तक पहुंच गई। आरोप है कि दो छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच बेल्ट और डंडों से मारपीट हुई। इसके बाद विवाद बढ़ता हुआ कंप्यूटर लैब तक जा पहुंचा, जहां फिर से दोनों पक्षों में झड़प हुई। इस घटना में बीएससी और एमएससी के कई छात्र घायल हो गए। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


अनुशासन समिति की आपात बैठक के बाद हुआ सस्पेंशन
घटना की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल अनुशासन समिति की बैठक बुलाई। समिति ने प्राप्त शिकायतों और मौके के वीडियो फुटेज का अवलोकन किया। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कॉलेज प्रशासन ने कुल सात विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित छात्रों पर सख्त पाबंदी
निलंबित किए गए छात्रों में हर्ष तिवारी, अभिजीत सिंह राजपूत, संस्कार यादव, हरिओम खाती, अर्पित खाती, भावन सिंह राजपूत और सत्यम शर्मा शामिल हैं। निलंबन की अवधि के दौरान इन विद्यार्थियों के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित छात्रों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र उनके घर भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed