फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Four bridges will be gifted together in Indore on Monday, Chief Minister will inaugurate them.

Indore: सोमवार को इंदौर में चार ब्रिजों की एक साथ मिलेगी सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

Sun, 13 Oct 2024 09:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

मुख्य समारोह फूठी कोठी चौराहा पर होगा। इस समारोह के बाद चारों ब्रिज यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इन ब्रिजों के निर्माण से आठ से दस लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक में आसानी होगी।

विज्ञापन
Indore: Four bridges will be gifted together in Indore on Monday, Chief Minister will inaugurate them.
रोशनी से नहाया हुआ भंवरकुआ ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पहली बार एक साथ चार ब्रिजों की सौगात शहरवासियों को मिलने जा रही है। इन ब्रिजों के निर्माण पर 250 करोड़ रुपये इंदौर विकास प्राधिकरण ने किए हैं। चार ब्रिजों के मध्य के हिस्सों के स्पाॅन 45 मीटर लंबे रखे गए हैं और सभी में स्टील का उपयोग किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को इसका लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

चारों ब्रिजों का निर्माण एक से डेढ़ साल पहले हुआ था। दो ब्रिज तय समय सीमा से पहले बनकर तैयार हुए है। इसके लिए एजेंसियों को दिन के साथ रात के समय भी काम करने को कहा गया था। शाम चार बजे आयोजित समारोह में ब्रिजों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।

विज्ञापन

मुख्य समारोह फूठी कोठी चौराहा पर होगा। इस समारोह के बाद चारों ब्रिज यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इन ब्रिजों के निर्माण से आठ से दस लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक में आसानी होगी। चौराहों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह चार ब्रिज करेंगे राह आसान
इंदौर के चार ब्रिज शहर के ट्रैफिक की राह आसान करेंगे। खजराना चौराहा शहर के व्यस्त चौराहों में से एक है। इसकी एक भुजा तैयार हुई है। उसका लोकार्पण किया जाएगा। इस ब्रिज के निर्माण के लिए चौराहे से सहस्त्रबाहु की प्रतिमा शिफ्ट की गई थी। भंवरकुआ ब्रिज के मध्य हिस्से में भी एक मंदिर का गुंबद बाधक बना था। पुजारियों की सहमति से उसकी ऊंचाई कम की गई। इसके बाद ब्रिज निर्माण की राह आसान हो पाई थी।

भारी वाहनों से मिलेगी राहत

फूठी कोटी ब्रिज अधूरे पश्चिम रिंग रोड और पूर्वी रिंग रोड को जोड़ रहा है। धार रोड से देवास या महू की तरफ जाने वाला ट्रैफिक इस ब्रिज से गुजरेगा। इस रिंग रोड से भारी वाहन भी गुजरते थे। आसपास रहवासी क्षेत्र होने के कारण दोपहिया वाहन भी ट्रकों के बीच से गुजरते थे। इससे हादसे का खतरा बना रहता था। लवकुश चौराहे पर एमआर-10 से सुपर कॉरिडोर की तरफ की भुजा का ट्रैफिक शुरू होगा। यहां प्रदेश का पहला डबर डेकर ब्रिज बन रहा है, जिसके निर्माण में साल भर का समय और लगेगा।

खजराना ब्रिज

-पूर्वी रिंग पर बने ब्रिज की लंबाई 600 मीटर
-छह लेन ब्रिज की चौड़ाई 24 मीटर
-43 करोड़ की लागत से बना है ब्रिज
-विजय नगर से बंगाली काॅलोनी की दिशा में बनाया गया ब्रिज

लवकुश ब्रिज

-675 मीटर है ब्रिज की लंबाई
-छह लेन ब्रिज 24 मीटर चौड़ा बना है।
-66 करोड़ रुपये है ब्रिज की लागत
-एमआर-10 से सुपर काॅरिडोर की तरफ है ब्रिज की भुजाएं

फूठी कोठी ब्रिज
-छह लेन ब्रिज की चौड़ाई 24 मीटर है।
-ब्रिज की लंबाई 610 मीटर है।
-चंदन नगर से केसरबाग की तरफ बना है ब्रिज।
-ब्रिज की लागत 57 करोड़ रुपये है।

 

 

 

 

 

-भंवरकुआ ब्रिज

 

 

- भंवरकुआ ब्रिज पर 55 करोड़ रुपये खर्च हुए है।
- इसकी लंबाई 625 मीटर है, जबकि चौड़ाई 24 मीटर।

- होलकर काॅलेज से राजीव गांधी चौराहा की तरफ है ब्रिज की दोनों भुजाएं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed