{"_id":"6b02e863fef4a14141093e37","slug":"indore-footi-kothi-sabzi-mandi-protest-congress-nagar-nigam-news-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः कांग्रेसियों ने नगर निगम टीम की दंडवत होकर उतारी आरती, फूटी कोठी सब्जी मंडी हटाने का दूसरे दिन भी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः कांग्रेसियों ने नगर निगम टीम की दंडवत होकर उतारी आरती, फूटी कोठी सब्जी मंडी हटाने का दूसरे दिन भी विरोध
Sun, 22 Nov 2026 06:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:34 PM IST
सार
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे से सब्जी मंडी हटाने के विरोध में विक्रेताओं का धरना दूसरे दिन जारी रहा। कांग्रेस नेताओं ने रिमूवल टीम के सामने दंडवत होकर आरती उतारी और भूमाफियाओं व अधिकारियों के दबाव में कार्रवाई न करने की अपील की।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
इंदौर के फूटी कोठी चौराहे से वर्षों पुरानी सब्जी मंडी हटाए जाने के विरोध में सब्जी विक्रेताओं का धरना-प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ब्रिज के नीचे चल रहे इस प्रदर्शन में रविवार को शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मंडी हटाने के फैसले से स्थानीय विक्रेताओं के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है और वे लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
कांग्रेस नेताओं का अनोखा गांधीवादी विरोध
कांग्रेस नेताओं ने गांधीवादी तरीके से विरोध जताते हुए नगर निगम की रिमूवल टीम यानी पीली गैंग के सामने अनोखे अंदाज में अपनी बात रखी। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, विवेक खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीली गैंग के कर्मचारियों को नमस्कार किया। इसके बाद उनके सामने साष्टांग दंडवत होकर आरती उतारी और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
अधिकारियों और भूमाफियाओं पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विनम्रता से अपील करते हुए कहा कि बहुत हो गया, अब इन लोगों पर रहम करो। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं, बिल्डरों और अधिकारियों के दबाव में आकर गरीब सब्जी विक्रेताओं पर इतना जुल्म मत ढहाओ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोजी-रोटी छीने जाने से छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों पर गंभीर आर्थिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
रिमूवल टीम लौटी लेकिन धरना प्रदर्शन कायम
कुछ देर तक चले इस प्रदर्शन के बाद नगर निगम की रिमूवल टीम वहां से रवाना हो गई। हालांकि, सब्जी विक्रेताओं का धरना जारी है। विक्रेताओं का कहना है कि वे वर्षों से यहां सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। मंडी हटाए जाने से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। सब्जी विक्रेताओं की मांग है कि उन्हें फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।