फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Firecracker waste piled up overnight, residents woke up in the morning to find Indore clean.

Indore: रातभर खूब हुआ पटाखे का कचरा, सुबह जागे तो शहरवासियों को साफ मिला इंदौर

Tue, 21 Oct 2025 08:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 21 Oct 2025 08:06 AM IST
सार

सुबह सफाई से जुड़ी टीमें मैदान में उतरी। सबसे पहले बाजारों व भीड़ वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। राजवाड़ा, नंदलालपुरा, परदेशीपुरा, अन्नपूर्णा मार्ग, एमजी रोड सहित अन्य मार्गों फैले कचरे को पहले एक स्थान पर एकत्र किया गया। 

विज्ञापन
Indore: Firecracker waste piled up overnight, residents woke up in the morning to find Indore clean.
शहर चमचमाता हुआ दिखा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में दीपावली पर आम दिनों से ज्यादा कचरा सड़कों पर फैला। हर तरह बिखरे पटाखे थे, लेकिन शहरवासी दीपावाली के दूसरे दिन मंगलवार को जागे तो उन्हें शहर चमचमाता हुआ दिखा। नगर निगम ने भी यह अहसास कराया कि इंदौर स्वच्छता में देश में आठवीं बार सिरमौर क्यों रहा। नगर निगम का अमला अलसुबह तीन बजे मैदान में उतर गया। मशीनों से सड़कें साफ हुई। चलते हुए गर्म कचरे को पानी से ठंडा किया गया और उन्हें फिर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया गया। सुबह सात बजे तक शहर बिलकुल चकाचक हो गया। चार घंटे सफाईमित्रों की मेहनत ने शहरवासियों को मुस्कुराने के मौका दे दिया।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर में दीपावली की धूम- दीपों से सजे घर-आंगन, आतिशबाजी से आकाश हुआ रंगीन

विज्ञापन

 

हालत यह थी कि लोगों के घरों में सुबह सफाई नहीं हुई, लेकिन शहरसाफ हो गया, हालांकि परिवारों ने भी सफाई का सम्मान किया और बाद में निकले कचरे को सड़कों पर फेंकने के बजाए उन्हें डस्टबीन में रखा। अब उन्हें बुधवार को कचरा वाहनों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सुबह सफाई से जुड़ी टीमें मैदान में उतरी। सबसे पहले बाजारों व भीड़ वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। राजवाड़ा, नंदलालपुरा, परदेशीपुरा, अन्नपूर्णा मार्ग, एमजी रोड सहित अन्य मार्गों फैले कचरे को पहले एक स्थान पर एकत्र किया गया। फिर वाहनों से उन्हें उठाकर कचरा ट्रांसफर स्टेशन पहुंचाया गया। साथ में यह निगरानी भी रखी जा रही थी कि कचरा जलता हुआ तो नहीं है। इससे कचरा वाहनों में आग लगने का खतरा बना रहता था। जहां भी टीम को जलता हुआ कचरा नजर आया। सबसे पहले उसे पानी डालकर ठंडा किया गया।

 

16 सौ से ज्यादा टन से ज्यादा कचरा

 

शहर में आमतौर पर सूखा कचरा हजार टन के करीब निकलता है, लेकिन दीपावली पर शहर में ज्यादा सूखा कचरा था। करीब 1600 टन कचरा सूखा कचरा शहर की सड़कों से उठाया गया। घरों में हार-फूल पत्तियों का डेकोरेशन किया गया था। इस कारण गीने कचरे की मात्रा आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही।

 

मेयर ने कहा हमारे लिए सफाई उत्सव

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर त्यौहार भी स्वच्छता के साथ मनाता है। चाहे होली हो या दीपावाली इंदौर साफ दिखेगा। हमारे लिए अब स्वच्छता ही उत्सव है। शहरवासियों में भी स्वच्छता के संस्कार है। वे भी शहर को साफ रखते है। हमने दीपावाली पर शहर को साफ करने की योजना बनाई थी। वह कारगर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed