फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-excise-department-seizes-50-lakh-illegal-liquor-container

इंदौर: चंडीगढ़ से आई शराब की 470 पेटियां, पुलिस ने बायपास पर पकड़े तस्कर, कीमत 50 लाख

Sat, 05 Sep 2026 12:24 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 05 Sep 2026 12:24 PM IST
सार

इंदौर में आबकारी विभाग ने कनाड़िया-बिचौली हप्सी सर्विस रोड पर एक कंटेनर से 50 लाख रुपये कीमत की 470 पेटी (4,151 बल्क लीटर) अवैध शराब जब्त की है। चंडीगढ़ में बिक्री के लिए दर्ज यह शराब अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ी है।

विज्ञापन
indore-excise-department-seizes-50-lakh-illegal-liquor-container
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी विभाग को बायपास क्षेत्र में कनाड़िया से बिचौली हप्सी के बीच सर्विस रोड पर एक आयशर कंटेनर ट्रक संदिग्ध हालत में खड़े होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


बड़े ब्रांड्स की शराब मिली
आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम के नेतृत्व में जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उससे कुल 470 पेटियां अवैध शराब बरामद की गईं। इसमें मैकडोवेल्स नंबर वन की 250 पेटियां और ऑफिसर्स चॉइस की 220 पेटियां शामिल हैं। कुल 4,151 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम ने बताया कि कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


अंतरराज्यीय तस्करी का मामला दर्ज
आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम ने बताया कि जब्त की गई शराब की बोतलों पर चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत होने का उल्लेख पाया गया है। इससे मामला सीधे तौर पर अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आबकारी विभाग ने महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग मदिरा के स्रोत, परिवहन मार्ग और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed