फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Environmentalists in Indore cleaned the ghats of the Kanh River and offered pure water to the Narmada.

Indore: इंदौर में पर्यावरणविदों ने की कान्ह नदी के घाटों की सफाई, शुद्ध जल नर्मदा में किया अर्पित

Sun, 22 Mar 2026 06:43 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 22 Mar 2026 06:43 PM IST
सार

इंदौर की कान्ह नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभ्यास मंडल ने विश्व जल दिवस पर घाटों की सफाई की और नदी में लोटे से शुद्ध जल अर्पित कर नदी को साफ बनाने का संकल्प लिया। 25 वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नदी की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
Indore: Environmentalists in Indore cleaned the ghats of the Kanh River and offered pure water to the Narmada.
नदी के घाटों की सफाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की कान्ह नदी पर पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि बीते 25 वर्षों में अलग-अलग प्रोजेक्टों के माध्यम से खर्च की गई है, लेकिन अभी तक कान्ह नदी शुद्ध नहीं हो पाई है। इंदौर की प्रतिनिधि संस्था अभ्यास मंडल ने इस नदी को शुद्ध बनाने के लिए लंबे समय से अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में रविवार को विश्व जल दिवस के मौके पर शहर के पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णपुरा छत्री के घाट पर एकत्र हुए और नदी के घाट की सफाई की।

विज्ञापन

 

घाट पर चारों तरफ कचरा और गंदगी पड़ी थी। अभ्यास मंडल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पहले घाट साफ किए, फिर पानी से उन्हें धोया। इसके बाद नदी में लोटे से शुद्ध जल प्रवाहित किया। इस मौके पर मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि कान्ह नदी को साफ करना आवश्यक है, क्योंकि यह शिप्रा नदी में जाकर मिलती है। यदि कान्ह नदी दूषित होती है तो वह पवित्र शिप्रा नदी को दूषित करेगी। हर बारह वर्षों के बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगता है और करोड़ों भक्त सिंहस्थ में शामिल होकर स्नान करते हैं।

विज्ञापन

 

सकोरे भी वितरित किए कार्यक्रम के दौरान गर्मी में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए सकोरे (मिट्टी के बर्तन) का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर यादव ने जल संरक्षण और कान्ह-सरस्वती नदी पुनर्जीवित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर दिलीप वाघेला, बसंत सोनी, किशन सोमानी, निर्मल कुमरावत, इशाक चौधरी, संदीप खानवलकर, मनीष भालेराव, यश जायसवाल, सौरभ गौसर, मनीषा गौर, वैशाली खरे, रामेश्वर गुप्ता, मुरली खंडेलवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन मालसिंह ठाकुर ने किया और आभार स्वप्निल व्यास ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed