फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: ED arrests two people in Indore in connection with fake liquor invoice scam, showing fake entries wor

Indore: शराब फर्जी चालान घोटाले में ईडी ने इंदौर से की दो गिरफ्तारी, करोड़ों रुपये की फर्जी एंट्री दिखाई

Mon, 06 Oct 2025 10:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Oct 2025 10:56 PM IST
सार

वर्ष 2017 में घोटाला सामने आने पर रावजी बाजार पुलिस में 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में तब जिला आबकारी अधिकारी संजीव दुबे पर भी आरोप लगे थे और उन्हें निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन
Indore: ED arrests two people in Indore in connection with fake liquor invoice scam, showing fake entries wor
फर्जी शराब चालान घोटाले में ईडी ने अंश त्रिवेदी व राजू दशवंत को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में आठ साल पहले हुए फर्जी शराब चालान घोटाले में ईडी ने मुख्य आरोपी अंश त्रिवेदी व राजू दशवंत को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। दोनों को 8 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

 

आरोपियों ने शराब ठेकेदारों द्वारा भरे जाने वाले चालानों में हेराफेरी कर सरकार को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया। सरकारी कोष में जमा होने वाले चालानों में आरोपी अंकों में राशि दिखते थे, लेकिन शब्दों में नहीं लिखी जाती थी। चालान जमा करने के बाद अंकों में शून्य बढ़ाकर फिर शब्दों में उस राशि को भरा जाता था। लंबे समय तक चालान का मिलान नहीं होने पर घोटाले की राशि करोड़ों रुपये में हो गई थी।

विज्ञापन

 

इस मामले में आबकारी विभाग के छह अफसर निलंबित हुए थे और कई अफसरों का इंदौर से तबादला भी तब हुआ था। घोटाला सामने आने के बाद आबकारी विभाग में चालानों से राशि जमा करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया था। इस घोटाले को राजू और अंश त्रिवेदी ने अंजाम दिया था अौर कई माह तक दोनों फरार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्ष 2017 में घोटाला सामने आने पर रावजी बाजार पुलिस में 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में तब जिला आबकारी अधिकारी संजीव दुबे पर भी आरोप लगे थे और उन्हें निलंबित किया गया था। तब घोटाले से जुड़े कई अफसर अब फिर इंदौर में तबादला होकर आ चुके है। अफसरों ने चालान को राशि जांचने के काम में देरी की। इस कारण आरोपी आसानी से घोटाले को अंजाम देते रहे। थाने में दर्ज प्रकरण के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी और अब इस मामले में गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed