फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Due to Rakhi festival, there is a lot of passenger pressure in trains and buses, trains on Mumbai, Pun

Indore: राखी पर्व के कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों का दबाव, मुंबई, पुणे और दिल्ली रुट की ट्रेनें पैक

Wed, 26 Aug 2026 11:32 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 26 Aug 2026 11:32 AM IST
सार

राखी के त्योहार पर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने से इंदौर से चलने वाली ट्रेनों और बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटें फुल हैं।

विज्ञापन
Indore: Due to Rakhi festival, there is a lot of passenger pressure in trains and buses, trains on Mumbai, Pun
राखी पर्व के कारण ट्रेनों में भीड़ - फोटो : amarujala

विस्तार

राखी के त्योहार को देखते हुए ट्रेन और बसों से एक शहर से दूसरे शहर तक जाना मुश्किल हो रहा है। इंदौर से दूसरे शहरों तक जाने वाली सभी ट्रेनें पैक हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, मुंबई और पुणे से आते हैं। इन रूटों की बसों के किराए में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन

 

इंदौर रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है। राखी पर्व पर कई परिवार अपने घर आते हैं। इस कारण ट्रेनों में बुकिंग आसानी से नहीं मिल पा रही है। इंदौर से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। बुधवार से अगले सोमवार तक इंदौर से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। वेटिंग 100 से ऊपर पहुंच रही है।

विज्ञापन

 

जिन लोगों के टिकट कन्फर्म नहीं हो पाए हैं, वे दूसरे विकल्पों से जाने पर विचार कर रहे हैं। राखी के बाद दो दिन की छुट्टी होने की वजह से लोग त्योहार पर अपने घर लौटना चाहते हैं। इस कारण ट्रेनों में यात्रियों का दबाव ज्यादा है। इंदौर से टिकट नहीं होने की स्थिति में लोग भोपाल या दूसरे शहरों से कन्फर्म टिकट बुक करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, सीहोर में कथाकार प्रदीप मिश्रा द्वारा कराए जा रहे धार्मिक आयोजन के कारण भी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। लोग ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सड़क के बजाय ट्रेन से सफर करना सुविधाजनक मान रहे हैं।इंदौर से हर दिन सुबह चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में आमतौर पर टिकट आसानी से मिल जाता है, लेकिन बीते तीन दिनों से इस ट्रेन में भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed