{"_id":"6af9adfce97ef965940100cc","slug":"indore-diljit-dosanjh-live-concert-ticket-resale-traffic-plan-today-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले ही जुटने लगे युवा, ब्लास्ट की धमकियों के बीच ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले ही जुटने लगे युवा, ब्लास्ट की धमकियों के बीच ड्रोन से होगी निगरानी
Sun, 15 Nov 2026 06:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:35 PM IST
सार
इंदौर के C-21 एस्टेट ग्राउंड पर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के लिए शाम से ही दर्शक जुटने लगे। पुलिस ने कड़ा सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान लागू किया है, ड्रोन से कार्यक्रम की निगरानी होगी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर में आज पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। यह भव्य शो बायपास स्थित C-21 एस्टेट ग्राउंड पर हो रहा है, जहां दिलजीत रात 8 बजे मंच पर अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगे। दोपहर से ही यहां पर युवाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। करीब 4 लाख वर्गफीट के विशाल क्षेत्रफल में फैले इस आयोजन स्थल पर 40 हजार दर्शकों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। एक ओर जहां इस मेगा इवेंट को लेकर शहर के युवाओं में भारी उत्साह है, वहीं दूसरी ओर कॉन्सर्ट से ठीक पहले टिकटों की री-सेल और संस्थानों को मिली RDX विस्फोट की धमकियों के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
कार्यक्रम पर दिखा विवादों का असर
कार्यक्रम स्थल पर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि हाल ही में दिलजीत के 4 चर्चित गानों पर रोक लगाए जाने के बाद खड़े हुए विवाद का सीधा असर फैंस के उत्साह और टिकटों की री-सेल पर दिखाई दे रहा है। पिछले वाले इवेंट की तुलना में इस बार भीड़ कम दिखाई दे रही है। इसे बम ब्लास्ट की धमकियों का भी असर माना जा रहा है।
1,500 रुपए से शुरू होकर 8 लाख तक पहुंची VIP टेबल की कीमत
इस लाइव कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की कई श्रेणियां रखी गई हैं। सामान्य टिकटों की शुरुआती कीमत 1,500 रुपए है, जबकि 10 लोगों की क्षमता वाली VIP टेबल की कीमत 8 लाख रुपए तक तय की गई है। इस गणित के हिसाब से सबसे महंगे पैकेज में शामिल होने वाले एक व्यक्ति का औसत खर्च 80 हजार रुपए आ रहा है। टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर के इस शो के लिए 7 करोड़ रुपए से अधिक के टिकट बिक चुके हैं। इसके अतिरिक्त, इस बड़े आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा नगर निगम को भी 60 लाख रुपए से अधिक का टैक्स जमा कराया गया है।
विज्ञापन
भारी वाहनों पर प्रतिबंध और विशेष ट्रैफिक व पार्किंग प्लान
40 हजार दर्शकों की संभावित भीड़ और हाल ही में मिली विस्फोट की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात का विशेष प्लान लागू किया है। आज शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक पटेल नगर क्रॉसिंग से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। दर्शकों की सुविधा के लिए C-21 बिजनेस पार्क में 3 अलग-अलग जोन में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ग्राउंड में प्रवेश टिकट की कैटेगरी के अनुसार ही दिया जाएगा, जबकि VVIP टेबल धारकों के लिए अलग से विशेष एंट्री गेट बनाया गया है। VVIP गेट तक वाहन ले जाने के लिए आयोजकों द्वारा जारी विशेष कार पास और स्टीकर अनिवार्य किया गया है।