{"_id":"6af308e02b340981dd00c26f","slug":"indore-diljit-dosanjh-concert-threat-and-banned-songs-update-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः बम से उड़ाने की धमकी के बीच दिलजीत दोसांझ बोले- पोहा खाने जरूर आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः बम से उड़ाने की धमकी के बीच दिलजीत दोसांझ बोले- पोहा खाने जरूर आऊंगा
Tue, 10 Nov 2026 05:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:36 PM IST
सार
15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को आईईडी से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकियों और 4 गानों पर रोक के बीच दिलजीत ने सोशल मीडिया पर इंदौर आकर पोहा खाने की बात कही है। पुलिस और एसआईटी ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दिलजीत
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
चार गानों पर रोक और लगातार मिल रही धमकियों के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने 56 दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वह आएंगे और सबसे पहले पोहा खाएंगे। दिलजीत का इंदौर में 15 नवंबर को कॉन्सर्ट होना है और अब इसमें सिर्फ 5 दिन बाकी हैं।
ईमेल के जरिए कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
कॉन्सर्ट से पहले खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से ईमेल के जरिए कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर के 3 प्राइवेट स्कूलों, महापौर कार्यालय और ग्वालियर हाईकोर्ट के ईमेल पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं। ईमेल में माता-पिता से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को शो में न भेजें। इन मैसेज में कॉन्सर्ट और उसके मंच को बम और आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस और एसआईटी अब तक ईमेल भेजने वाले की पहचान नहीं कर सकी है।
सुरक्षा और जांच एजेंसियों की सक्रियता
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मॉल में होना है। इसे लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट और 1 जज को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इससे पहले 2 नवंबर को इंदौर के महापौर कार्यालय और शहर के 3 निजी स्कूलों को भी कॉन्सर्ट को लेकर धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें बम धमाके की चेतावनी दी गई थी और साथ ही कॉन्सर्ट के मंच को उड़ाने की बात कही गई थी। लगातार मिल रहे इन धमकी भरे ईमेल की जांच पुलिस और एसआईटी कर रही है। हालांकि, अब तक ईमेल भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
4 गानों की पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी की रोक
कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के अलावा गानों और बच्चों की एंट्री का मुद्दा भी सामने आया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने सी-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर दिलजीत के 4 गानों को कॉन्सर्ट में नहीं गाने देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी का मानना है कि इन गानों के बोल बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं। जिन गानों पर रोक लगाने को कहा गया है, उनमें पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचों अफीम लभिया और जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी शामिल हैं।