फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Dhar MLA Verma also protested, said- burn toxic waste by building a new factory in a deserted area.

Indore: धार विधायक वर्मा भी विरोध में, कहा- सुनसान क्षेत्र मेें नई फैक्ट्री बनाकर जलाएं विषैला कचरा

Mon, 05 Aug 2024 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 Aug 2024 08:41 PM IST
सार

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल का कचरा पीथमपुर में निपटान करने का बयान दिया था। इस फैसले का लगातार पीथमपुर में विरोध हो रहा है। स्थानीय लोग प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है।

विज्ञापन
Indore: Dhar MLA Verma also protested, said- burn toxic waste by building a new factory in a deserted area.
धार विधायक नीना वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल गैस त्रासदी का कारण बनी भोपाल की यूनियन कार्बाइट कंपनी का कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध धार विधायक नीना वर्मा ने किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय वर्ष 2008 में कचरा यहां डंप किया गया था। तब भी मैैने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन

 

अभी भी यहां कचरे के निपटना का विरोध करुंगी,क्योकि 337 टन विषैला कचरा जलाने से पीथमपुर को काफी नुकसान उठना पड़ेगा। केंद्र सरकार 126 करोड़ रुपये कचरे के निपटान के लिए रामकी कंपनी को देगी, जबकि 80 करोड़ रुपये में सुनसान क्षेत्र में फैक्ट्री डालकर कचरे के निपटान का विकल्प है। वर्मा ने कहा कि मैने सुना है कि कम राशि में दूूसरा देश कचरे के निपटान के लिए तैयार हैै। इस विकल्प के बारे में भी सरकार को विचार करना चाहिए।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में 40 टन कचरा यहां दफनाया गया था तो प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से हमने यूपीए की केंद्र सरकार के सामने आपत्ति ली थी। तब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयराम रमेेश यहां जांच के लिए आए थे। उन्होंने तब कहा था कि फैैक्ट्री का शेष कचरा यहां निपटान नहीं किया जाएगा। अब 16 साल बाद फिर क्यों यहां फिर से कचरा लाने की बात हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दे कि लोकसभा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल का कचरा पीथमपुर में निपटान करने का बयान दिया था। इस फैसले का लगातार पीथमपुर में विरोध हो रहा है। स्थानीय लोग प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed