फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Devotees queue up for half a kilometre at Mahalaxmi temple in Indore, special rituals performed

Indore: इंदौर के महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की आधा किलोमीटर लंबी कतार, हुआ विशेष अनुष्ठान

Mon, 20 Oct 2025 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Oct 2025 06:34 PM IST
सार

मंदिर में ब्रम्ह मुर्हूत में अनुष्ठान हुआ। सुबह ही मंदिर के पट खुल गए थे। इतनी भीड़ होने के बावजूद ट्रैफिक जाम जैसे हालात नहीं बने। भक्तों ने अनुशासित तरीके से दर्शन किए और अपने-अपने घरों की तरफ लौट गए। मंदिर मंगलवार सुबह तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन
Indore: Devotees queue up for half a kilometre at Mahalaxmi temple in Indore, special rituals performed
महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर भक्तों की कतार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर भक्तों की कतार लगी रही। इस होलरकालीन मंदिर में महालक्ष्मी का दीपावाली के दिन विशेष श्रृंगार किया गया था। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आए थे। सोमवार को 56 भोग महालक्ष्मी को लगाया गया और सुबह, दोपहर और शाम को अलग-अलग श्रृंगार में महालक्ष्मी ने लोगों को दर्शन दिए।

विज्ञापन

 

दिन भर मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम के बाद कतारें और लंबी हो गई और मंदिर से गुरुद्वारा चौराहा तक भक्त खड़े रहकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पुलिस ने कतार के लिए अलग-अलग बेरिकेड लगा दिए थे। कोई महालक्ष्मी के लिए साड़ी व सोलह श्रृंगार लाया तो कोई कमल के फूल लेकर आया। घरों में लक्ष्मी पूजन के बाद कई परिवार महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन के लिए आए।

विज्ञापन

 

मंदिर में ब्रम्ह मुर्हूत में अनुष्ठान हुआ। सुबह ही मंदिर के पट खुल गए थे। इतनी भीड़ होने के बावजूद ट्रैफिक जाम जैसे हालात नहीं बने। भक्तों ने अनुशासित तरीके से दर्शन किए और अपने-अपने घरों की तरफ लौट गए। मंदिर मंगलवार सुबह तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

होलकरकाल में बना था मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर वर्ष 1832 में मल्हार राव होलकर द्वितीय ने बनाया। राज परिवार के लोग दीपावाली पूजन के लिए यहां आते थे। इस मंदिर में महालक्ष्मी कमल पर विराजित है। दीपावली पर मंदिर में फूल बंगला सजाया जाता है और लोग खूब चढ़ावा देते है। इस मंदिर का संचालन खासगी ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। दस वर्ष पहले मंदिर की मरम्मत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed