फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crowd at railway stations on Chhat festival and Diwali festival, trains from Bihar and Uttar Pradesh a

Indore: छठ पर्व और दीपावली के कारण बस,रेेलवे स्टेशनों पर भीड़, बिहार,ट्रेनें खचाखच भरकर जा रही

Sat, 02 Nov 2024 12:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Nov 2024 12:26 PM IST
सार

इंदौर से पटना के लिए जाने वाली ट्रेन में हमेशा भीड़ रहती है। इसे देखते हुए रेल विभाग ने छह माह पहले पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। उस ट्रेन में भी सीटें नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Indore: Crowd at railway stations on Chhat festival and Diwali festival, trains from Bihar and Uttar Pradesh a
स्टेशनों पर आम दिनों से ज्यादा भीड़ नजर आ रही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व के कारण बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। स्टेशनों पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ है। वही बिहार-उत्तर प्रदेेश की तरफ जाने वाली ट्रेनोें मेें यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहे है।

विज्ञापन


इस रुट पर जाने वाली बसेंं भी फुल चल रही है और टिकटों के दाम बढ़े हुए है। त्यौहार के मद्देनजर रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेनें भी चलाई है, लेेकिन वे भी भरपाई नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन

 

 

दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले जो लोग इंदौर में दीपावाली मनाने आए थे, वे फिर लौट रहे है। इस वजह से ट्रेन और बसों मेें यात्रियों की भीड़ ज्यादा हैै। इसके अलावा इंदौर में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग रहते है। वे छठ पूजा के लिए अपने पैतृक घरों में पर्व मनाने जा रहे है। इस वजह से ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विभाग ने उज्जैन से उधना-कटिहार-उज्जैन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। जो एक नंवबर से शुरू हो चुकी है। यह गाडी उधना से रतलाम, नागदा होते हुए उज्जैन आएगी। इसके अलावा 2 नवंबर से शुरू हुई उधना, जय नगर स्पेशल ट्रेन भी उज्जैन से जोड़ा गया हैै।

 

इंदौर से पटना के लिए जाने वाली ट्रेन में हमेशा भीड़ रहती है। इसे देखते हुए रेल विभाग ने छह माह पहले पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। उस ट्रेन में भी सीटें नहीं मिल रही है। इस रुट पर चलने वाली बसें की सीटें भी दो से तीन दिन पहले ही बुक हो रही है।


इंदौर में भी अलग-अलग इलाकों मेें छठ पूजन

 

इंदौर में भी बिहार, झारखंड,उत्तर प्रदेश से आई कई परिवार रहते है। वे इंदौर में रहकर ही छठ पूजन करेंगे। इसके लिए बाणेश्वरी कुंड, विजय नगर, स्कीम नंबर-54,सुखलिया ग्राम,श्याम नगर सहित कई इलाकों मेें कुंड की सफाई हो रही है।इंदौर मेें छठ महापर्व 5 नवबंर से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed