{"_id":"684c6498a44e51be2a0b1420","slug":"sonam-raghuvanshi-sonam-is-being-given-simple-food-in-jail-doctors-are-also-deciding-diet-of-other-accused-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Raghuvanshi: व्रत का बहाना, पति की हत्या के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonam Raghuvanshi: व्रत का बहाना, पति की हत्या के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी
Sat, 14 Jun 2025 07:24 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/शिलांग
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:24 AM IST
सार
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघवुंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत न बिगड़े, उसका खास ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस ने क्या इंतजाम किए हैं, जानिए इस खबर में...
विज्ञापन
जेल में कैसे कट रहे सोनम के दिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोज चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जेल में उनके लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष खाना दिया जा रहा है। बता दें कि सोनम ने पति राजा की हत्या वाले दिन अपनी सास को कहा था कि उसका व्रत है, और पुलिस जांच में पता चला था कि उसने लौटकर बढ़िया खाना खाया था।
दो जून को मिली थी राजा की लाश
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने की नार्को टेस्ट की मांग
इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा रघुवंशी का कहना है कि राज और सोनम जिस प्रकार एक-दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप मढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि दोनों पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। सचिन का मानना है कि साजिश में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस को नार्को टेस्ट कराना चाहिए ताकि सच सामने आ सके। साथ ही परिजनों का ये भी कहना है कि सभी दोषियों को कठोरतम सजा मिलना चाहिए।
इंदौर में 14 दिन रुकी रही सोनम
राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर के देवासनाका इलाके के एक फ्लैट में छुपी थी। यह फ्लैट विशाल सिंह चौहान ने बुक किया था। फ्लैट के मालिक शिलोम जेम्स ने बताया कि 29 या 30 मई की रात थी। विशाल सिंह चौहान यहां पर फ्लैट देखने के लिए आया था। उसने मुझे कहा कि मेरा मकान मालिक से विवाद हो गया है, मुझे तुरंत एक फ्लैट चाहिए। मकान मालिक ने बताया कि हमने एग्रीमेंट और वेरिफिकेशन के बाद उसे फ्लैट दे दिया। हमने तीन महीने का किराया लिया, आधार कार्ड और फोटो लिए। गौरतलब है कि सोनम 25 मई से 8 जून तक इंदौर में रुकी थी। इस दौरान वह एक होटल में और इस फ्लैट में ठहरी थी।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों गहराता गया सोनम पर पुलिस को शक, पांच बिंदुओं में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा

राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
शुरू से गुस्से वाली रही सोनम
सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि वह शुरुआत से ही जिद्दी और गुस्से वाली थी। अगर मुझे राज कुशवाह और सोनम के अफेयर की जानकारी होती तो या तो मैं उन्हें भगा देता या फिर उनकी शादी करवा देता। परिवार की ओर से सोनम पर शादी का कोई दबाव नहीं था। वह ऐसी भी नहीं थी कि किसी दबाव में आकर शादी कर लेती। उसने जो किया वह माफी के लायक नहीं है। अगर वह दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम तो शुरू से ही राजा की फैमिली के साथ थे और अब भी उनके साथ ही रहेंगे।
अब तक क्या हुआ
शादी के बाद हनीमून के नाम पर घर से निकले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का मामला देशभर में सुर्खियों में है। 23 मई को दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई। 2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला, पर सोनम का कोई पता नहीं चला। कई कयासों और अनुमानों के बीच 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली। इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए। पति की हत्या में पत्नी सोनम का हाथ होने की बात पुलिस ने कही। मामले में चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। सभी को मेघालय ले जाया गया और वहां सभी से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या साजिश रचकर की गई थी। सभी आरोपियों के बयान जब तक मेच नहीं होते, तब तक उनसे पूछताछ जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- जिस दिन राजा को मरवाना चाहती थी सोनम, तब रखा था ये खास व्रत; हत्या से ऐन पहले किससे की बात