फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Councilor Bhadauria said the mayor didn't want discussions on city issues, so they struck a deal to re

वंदे मातरम विवाद: पार्षद भदौरिया का मेयर पर आरोप; बोले- फौजिया शेख के पति के साथ की डील

Sat, 11 Apr 2026 12:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 11 Apr 2026 12:37 PM IST
सार

वंदेमातरम विवाद के बीच कांग्रेस पार्टी के नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जिससे कांग्रेस की फूट सामने आई है। पार्षद अब आरोप फौजिया शेख पर लगा रहे हैं। बोला जा रहा है कि फौजिया शेख के पति और मेयर के बीच डील हुई थी। इसकी वजह से सदन में हंगामा हुआ और शहर के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Indore: Councilor Bhadauria said the mayor didn't want discussions on city issues, so they struck a deal to re
सदन में वंदे मातरम पर हंगामा होने के समय की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदेमातरम विवाद में कांग्रेस के नेता ही आपस में लड़ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के समर्थक और पार्षद राजू भदौरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा बजट और शहर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहती थी, इसलिए मेयर ने पार्षद फौजिया शेख के पति शेख अलीम के साथ डील कर वंदे मातरम विवाद को उठाया। उन्होंने कहा कि शेख अलीम अभी स्टेट बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे हैं। इस डील से उन्हें मदद मिलेगी।

विज्ञापन

 

पार्षद भदौरिया ने इसे लेकर पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी, लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि फौजिया शेख अलीम पहले सदन में खड़े होकर वंदे मातरम गाती थीं, अब उन्होंने क्यों इनकार कर दिया। व्यक्तिगत लाभ और राजनीतिक सौदेबाजी के कारण सिद्धांतों को ताक पर रखा गया। उनकी इस पोस्ट की राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा है। इस मामले में मेयर ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई जगजाहिर हो चुकी है। उसे ढकने के लिए भदौरिया मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:कांग्रेस पार्षदों के इनकार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव हमलावर, जीतू पटवारी का मांगा इस्तीफा

चौकसे और अलीम की पटरी नहीं बैठती

पिछली परिषद के कार्यकाल में पार्षद फौजिया शेख नेता प्रतिपक्ष थीं। उनके पति शेख अलीम का भी निगम में काफी हस्तक्षेप रहता था। इस कार्यकाल में जब चिंटू चौकसे को कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनाया। पहले सदन की बैठकों में दर्शक दीर्घा में शेख अलीम भी आते थे, लेकिन डेढ़ साल पहले निगम परिसर में चौकसे और अलीम का विवाद हो गया था। इसके बाद अलीम ने निगम की राजनीति से दूरी बना ली।

भाजपा नेता ने की आपत्तिजनक पोस्ट

वंदेमातरम विवाद में एक भाजपा नेता सुमित हार्डिया ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा कि वे वंदेमातरम गाने से इनकार करने वालों के चेहरे पर जो कालिख पोतेगा, उन्हें वे पचास हजार रुपये का पुरस्कार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed