फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Councillor Kalra and Yadav replied to the notice sent to the organization, Yadav said- get the call re

Indore: पार्षद कालरा और यादव ने संगठन को भेजे नोटिस के जवाब, यादव ने कहा-काॅल रिकार्डिंग की जांच कराए

Wed, 08 Jan 2025 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Jan 2025 08:46 PM IST
सार

दोनो पार्षदों के विवाद का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच चुका है। पार्षद कालरा और उनके परिजनों को विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री से मिलवाया था, जबकि एमआईसी मेंबर जीतू यादव भी सभापति मुन्नालाल यादव के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने गए थे।

विज्ञापन
Indore: Councillor Kalra and Yadav replied to the notice sent to the organization, Yadav said- get the call re
कालरा और यादव ने दिया नोटिस का जवाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यादव ने कालरा की शिकायत हरिजन थाने में की है। उधर एक और काॅल रिकार्डिंग वायरल हुई है। जिसमें एक व्यक्ति कहता नजर आ रहा है कि पार्टी गई चूल्हे में। कालरा खेमा आरोप लगा रहा है कि यह आवाज यादव की है।

विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनो पार्षदों को शोकाज नोटिस दिया था। दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए दोनो को कहा गया था। कालरा और यादव ने संगठन को जवाब भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार जवाब में कालरा ने कहा स्वीकार किया कि काॅल रिकार्डिंग में उनकी आवाज है और उन्होंने निगमकर्मी को धमकी देने पर और गलत काम करने पर डांटा था। इसके बाद मेरे घर पर 30-40 गुंडों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन



लिखित जवाब में भी उन्होंने हमले को लेकर यादव पर आरोप लगाया है। उधर यादव ने संगठन को भेजे स्पष्टीकरण में कहा है कि वायरल रिकार्डिंग की फोरेंसिक जांच होना चाहिए। अनुसूचित जाति के पार्षद को बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कालरा के घर हुए हमले में उनका और उनके समर्थकों का हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है मामला

दोनो पार्षदों के विवाद का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच चुका है। पार्षद कालरा और उनके परिजनों को विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री से मिलवाया था, जबकि एमआईसी मेंबर जीतू यादव भी सभापति मुन्नालाल यादव के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने गए थे।



पुलिस ने भी दोनो पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यादव ने कालरा की शिकायत हरिजन थाने में की है। जिसमें उन्होंने कहा कि कालरा ने उनके खिलाफ निगमकर्मी को किए गए काॅल में गलत भाषा और जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed