फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Corporation officers will also investigate illegal constructions of those who complain, Municipal Comm

Indore: शिकायत करने वालों के अवैध निर्माणों भी जांच करेंगे निगम के अफसर, निगमायुक्त ने दिए निर्देश

Tue, 04 Mar 2025 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि वैध निर्माण की शिकायत लेकर आने वाले लोगों के निर्माणों की भी जांच की जाएगी और यह देखा जाएगा कि उन्होंने वैध निर्माण किया है या अवैध। उनके द्वारा की गई कि शिकायत की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Corporation officers will also investigate illegal constructions of those who complain, Municipal Comm
निगमायुक्त जनसुनवाई में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान 70 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतें अवैध निर्माण से जुड़ी आ रही हैं। इसके अलावा शिकायत के बाद कई लोग भवन निर्माताओं को ब्लैकमेल भी करते हैं। इसे देखते हुए निगमायुक्त ने अब अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता के अवैध निर्माणों की भी जांच की जाए।

विज्ञापन

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि अवैध निर्माण की शिकायत लेकर आने वाले लोगों के निर्माणों की भी जांच की जाएगी और यह देखा जाएगा कि उन्होंने वैध निर्माण किया है या अवैध? इसके साथ ही उनके द्वारा की गई कि शिकायत की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, जनसुनवाई में ज्यादातर शिकायतें पड़ोसी अवैध निर्माणों को लेकर करते हैं। जब अमला जांच के लिए जाता है तो फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायतें करते हैं। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतें कई बार जोनल स्तर पर भेज दी जाती हैं। प्राप्त शिकायती आवेदनों के आधार पर जांच के लिए जोन के कर्मचारी बार-बार मौके पर पहुंचते हैं। इसे लेकर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं। इसे देखते हुए निगमायुक्त ने यह फैसला लिया है। इस आदेश के बाद उम्मीद है कि जनसुनवाई में वास्तविक शिकायतों की संख्या बढ़ेगी और फर्जी शिकायतों में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्षद से कहा- अवैध निर्माण तोड़ने टीम जाए तो मत रोकना
पार्षद जीतू यादव से हुए विवाद के बाद चर्चा में आए सिंधी काॅलोनी वार्ड के पार्षद कमलेश कालरा मंगलवार को जनसुनवाई में आए। उन्होंने वार्ड से जुड़ी शिकायतें निगमायुक्त को बताईं। निगमायुक्त ने पार्षद से कहा कि- निगम की टीम वार्ड में अवैध कब्जे हटाने जाए तो फिर रुकवाने के लिए फोन मत करना। उन्होंने अफसरों से कहा कि कालरा के वार्ड से अतिक्रमण हटा दो, वार्ड को आदर्श बना दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed