फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Corporation again attacked to remove Meghdoot Chowpatty in Indore, shopkeepers created ruckus

Indore: इंदौर में फिर लगी मेघदूत चौपाटी को हटाने पहुंचा निगम का अमला, दुकानदारों ने किया हंगामा

Sun, 19 Jan 2025 02:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Jan 2025 02:47 PM IST
सार

काफी देर तक हंगामा होता रहा। गैंग ने चौपाटी से दुकानें हटाना शुरू की तो दुकानदारों ने निगम की गाडि़यां रोक ली और उन्हें जाने नहीं दिया। इस बीच मौके पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी आ गए। उन्होंने कहा कि रिमूवल गैंग गुमटियों को जब्त नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
Indore: Corporation again attacked to remove Meghdoot Chowpatty in Indore, shopkeepers created ruckus
निगम का वाहन रोकते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मेघदूत उपवन मार्ग पर लगने वाली चौपाटी के दुकानदारों के साथ रविवार को निगम अफसरों का विवाद हुआ। रविवार सुबह फिर से चौपाटी लगने लगी। जैसे ही नगर निगम को इसकी सूचना मिली तो रिमूवल गैंग जेसीबी और 20 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। तब तक 20 से ज्यादा दुकानें लग चुकी थी। निगम के अफसरों को देख दुकानदार आक्रोशित हो गए और वे नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

 

काफी देर तक हंगामा होता रहा। गैंग ने चौपाटी से दुकानें हटाना शुरू की तो दुकानदारों ने निगम की गाडि़यां रोक ली और उन्हें जाने नहीं दिया। इस बीच मौके पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी आ गए। उन्होंने कहा कि रिमूवल गैंग गुमटियों को जब्त नहीं कर सकती है।

विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि पूरी चौपाटी हटाई गई है, लेकिन भाजपा से जुड़े एक दुकानदार की गुमटी अभी भी लगी है। इसके बाद अफसरों ने उस गुमटी को भी जेसीबी से तुड़वा दिया। समझाए जाने के बाद दुकानदारों ने चौपाटी नहीं लगाई, लेकिन यह चेतावनी भी दी कि यदि उन्हें जगह नहीं दी गई तो वे आंदोलन करेंगे और फिर चौपाटी पर गुमटी लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दे कि दो माह पहले नगर निगम ने चौपाटी हटा दी थी। तब यह कहा गया था कि मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के कारण चौपाटी हटाई जा रही है। दुकानदार उसके बाद से ही लगातार प्रदर्शन कर रहे है। चार दिन पहले विधायक रमेश मेंदोला के घर के बाहर भी दुकानदारों ने धरना दिया था।

 

सप्ताह भर का समय दिया

नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने कहा कि हमने परिषद सम्मेलन में भी चौपाटी का मुद्दा उठाया था। निगम अफसरों को सप्ताहभर का समय दिया है। यदि उन्होंने दुकानदारों को चौपाटी के लिए वैकल्पिक स्थान नहीं दिया तो फिर कांग्रेस दुकानदारों के साथ मिलकर विजय नगर चौराहे पर चक्काजाम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed