फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Congress granted conditional permission for Rahul Gandhi's event; must deposit ₹10 lakh.

इंदौर: कांग्रेस को शर्तों के साथ मिली राहुल गांधी के आयोजन की अनुमति, दस लाख रुपये किए जमा

Fri, 11 Sep 2026 07:26 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 11 Sep 2026 07:26 PM IST
सार

राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को रीजनल पार्क मैदान की अनुमति मिल गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने 50 हजार वर्गफीट जमीन तीन दिन के लिए आवंटित की है, जिसके एवज में कांग्रेस को जीएसटी समेत 10 लाख 8 हजार रुपये जमा करने पड़े हैं।

विज्ञापन
Indore: Congress granted conditional permission for Rahul Gandhi's event; must deposit ₹10 lakh.
राहुल गांधी - फोटो : amarujala

विस्तार

राहुल गांधी के आयोजन के 9 दिन पहले कांग्रेस को रीजनल पार्क मैदान की अनुमति इंदौर विकास प्राधिकरण ने दे दी है, लेकिन इसके लिए 10 लाख 8 हजार रुपये की राशि जमा करने के लिए कहा है। इस आयोजन के लिए 50 हजार वर्गफीट जमीन कार्यक्रम के लिए दी गई है।

विज्ञापन


किराए के साथ डेढ़ लाख रुपये जीएसटी की राशि भी जोड़ी गई है। आयोजकों को तीन दिन के लिए जमीन सौंपी गई है। इसके अलावा यह शर्त भी रखी गई है कि आयोजन के लिए दूसरे विभागों से भी अनापत्ति लेना होगी और सुरक्षा का ध्यान भी रखना होगा।
विज्ञापन

 

इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसके लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को एक पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि रीजनल पार्क के सामने 50 हजार वर्गफीट भूमि तीन दिन के लिए दी गई है। अफसरों ने 50 हजार वर्गफीट जमीन के लिए अस्थायी लीज के लिए 2 लाख 84 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से तय किए हैं। तीन दिन के लिए यह राशि 8 लाख 52 हजार रुपये हो गई और डेढ़ लाख रुपये जीएसटी के जोड़े गए। इस तरह 10 लाख 8 हजार रुपये की राशि मांगी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्र में पैसा जमा करने के बाद ही अनुमति जारी करने की बात कही। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि राशि जमा कर दी गई है और अनुमति भी मिल गई है। राहुल गांधी के आयोजन के लिए अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पहले कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की जमीन मांगी थी, लेकिन नगर निगम ने कोर्ट का हवाला देते हुए उसे देने से इनकार कर दिया। फिर रीजनल पार्क मैदान के सामने आयोजन करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed