फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Communal tension over bursting of firecrackers, vehicles broken, Hindus protested

Indore: पटाखे फोड़ने की बात पर सांप्रदायिक तनाव, गाड़ियां फोड़ी, हिन्दूवादियों का प्रदर्शन, सीएम ने कही ये बात

Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
सार

हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी और प्रकरण दर्ज की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी। मौके पर हिन्द रक्षक संगठन के एकलव्य गौड़ भी समर्थकों के साथ पहुंचेे और नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
Indore: Communal tension over bursting of firecrackers, vehicles broken, Hindus protested
छत्रीपुरा क्षेत्र मेें तनाव फैला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। क्षेत्र में दोपहर में कुछ बच्चे गैराज के पास पटाखे फोड़ रहे थे। इसका वहां खड़े कुछ युवकों ने विरोध किया। इसके बाद दोनो आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर कुछ वाहनों में पथराव कर तोड़फोड़ की गई और जमकर नारेबाजी की। एक वाहन को पलटा भी गया।  

विज्ञापन


घटना छत्रीपुरा थाने के डेढ़ सौ मीटर दूर घटित हुई। थाने के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई। इसके बाद आसपास के चार थानों का बल मौके पर पहुंचा। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी और प्रकरण दर्ज की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी। मौके पर हिन्द रक्षक संगठन के एकलव्य गौड़ भी समर्थकों के साथ पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। अफसरों ने आश्वासन दिया कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


दंगा नियंंत्रक वाहन तैनात
मौके पर माहौल गरमाता देख दंगा नियंत्रक वाहन तैनात किया गया। जूनी इंदौर, सराफा, मल्हारगंज और अन्नपूर्णा थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी देर तक नारेबाजी कर अपने गुस्से को जताते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
छत्रीपुरा में तनावपूर्ण स्थिति होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और लगातार इलाके में पेट्रोलिंग की। रात में भी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। विवाद के बाद भीड़ ने कुछ वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी थी और एक ऑटो रिक्शा में आग भी लगाने की कोशिश की। हिंदूवादी संगठन के नेताओं को पुलिस में आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस जगह पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, वहां पुलिस की मौजूदगी में पटाखे भी छोड़े गए।


सुशासन की व्यवस्था में पटाखे जलाने से रोकना अनुचित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दीपावली के अवसर पर इंदौर से जानकारी आई कि वहां एक स्थान पर कुछ बच्चों एवं अन्य लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया, जो अनुचित है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं कर सकता। यदि कोई अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी राज्यों में सुशासन के लिए जानी जाती है। शासन की व्यवस्था प्रभावी होने पर कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता। किसी को पटाखे जलाने से नहीं रोका जा सकता। ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इंदौर में उन लोगों को उसी स्थान पर पटाखे जलाने का अवसर दिया गया, जिन्हें पटाखे जलाने से रोका गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने दायरे में रहकर सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed