फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: CM said - Government will also be concerned about Teej festivals, they will be celebrated with great p

Indore: सीएम ने कहा-तीज त्योहारों में सरकार का भी रहेगा सरोकार, उन्हें प्रदेश मेें धूमधाम से मनाया जाएगा

Sun, 25 Aug 2024 01:07 PM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Aug 2024 01:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्य का क्रम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार में यशस्वी बालक हो तो कुल तर जाता है। हर मां चाहती है कि उसका बेटा कृष्ण का अनुयायी हो। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के हित के लिए धरती पर जन्म लिया।

विज्ञापन
Indore: CM said - Government will also be concerned about Teej festivals, they will be celebrated with great p
बाल गोपालों के साथ मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा मैदान पर रविवार को श्रीकृष्ण जन्म अष्ठमी का महोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। यहां सैकड़ों बच्चे कृष्ण की वेषभूषा में आए थे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बांसुरीवादन भी किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए पांडाल में एक रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने पांडाल में मौजूद लोगों पर फूल भी बरसाए। उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उन्होंने कान्हा बने कई बच्चों को गोद मेें लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाए और फूल बरसाए। इसके बाद उन्होंने बाल-गोपालों को माखन मिश्री खिलाई अौर मटकी फोड़ किया। इस मौके पर मोहन यादव ने गोविंदा आला रे आला भजन सुनाया।

विज्ञापन


इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा की दया के बाद मानव योनी में जन्म होता हैै। भाग्य अच्छा हो तो भारत में जन्म होता है,क्योकि यह राम-कृष्ण का देश हैै। सरकार ने फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में हर तीज त्योहार का सरकार से भी सरोकार रहेगा अौर उन्हें धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्म प्रदेश की धरती पर जहां जहां भी पड़े, उन्हें तीर्थ के रुप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्य का क्रम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार में यशस्वी बालक हो तो कुल तर जाता है। हर मां चाहती है कि उसका बेटा कृष्ण का अनुयायी हो। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के हित के लिए धरती पर जन्म लिया। उनके जीवन के प्रसंग हमें प्रेरणा देते हैै।





कृष्ण की एक विशेषता निडरता थी। वे कालिया नाग, कंस से लड़े और उन्हें पराजित किया। अब सरकार भी तीज त्योहारों मेें सरोकार रखेगी। हम हर उत्सव को आनंद के साथ मना रहे हैै। कृष्ण मध्यप्रदेश मेें विद्यार्थी बनकर आए थे। उन्होंने जो शिक्षा ग्रहण की। वे श्रीमद भगवतगीता के रुप मेें हम पा सकते हैै। गीता पूरे विश्व में आदर्श रुप से जानी जाती है। दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण कृष्ण और सुदामा की दोस्ती है। उन्होंने जीवन के हर परिस्थिति मेें मित्रता निभाने का संदेेश दिया। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed