{"_id":"65ef0d81f3445602a30a214e","slug":"indore-cm-mohan-yadav-handed-over-appointment-letters-to-121-disabled-people-in-the-employment-fair-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: रोजगार मेले में 121 दिव्यांगजनों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, CM मोहन यादव ने प्रयासों-नवाचार को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: रोजगार मेले में 121 दिव्यांगजनों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, CM मोहन यादव ने प्रयासों-नवाचार को सराहा
Mon, 11 Mar 2024 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:40 PM IST
सार
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर दिव्यांगजनों के रोजगार मेले में चयनित 121 दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
इंदौर में दिव्यांग रोजगार मेले की सीएम मोहन यादव ने भी प्रशंसा की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर दिव्यांगजनों के रोजगार मेले में चयनित 121 दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
इंडेक्स समूह द्वारा भी 11 दिव्यांगों को इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सुरेशसिंह भदौरिया व मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा दिव्यांगजनों के लिए यह पहल की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजनों के प्रति सभी निजी कंपनियों के प्रयासों और नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए खास है। दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में नौकरी मिलते हुए देख बड़ी खुशी हो रही है।
इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र एवं रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश भी विशेष रूप से मौजूद थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, सांसद शंकर लालवानी तथा कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला तथा गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।