फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore city news diwali deepawali dhanteras rajwada shopping traffic

Indore News: राजबाड़ा में कारों की एंट्री बंद, धनतेरस पर दो पहिया वाहन भी नहीं जा सकेंगे

Sat, 26 Oct 2024 09:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 26 Oct 2024 09:59 PM IST
सार

Indore News: ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम, व्यापारी बोले इससे धंधे पर पड़ेगा असर। 
 

विज्ञापन
indore city news diwali deepawali dhanteras rajwada shopping traffic
व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा क्षेत्र में फोरव्हीलर की एंट्री को बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में भीड़ कम हो सके और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे। टूव्हीलर को एंट्री की अनुमति दी गई है, लेकिन धनतेरस (29 अक्टूबर) के दिन इसकी भी एंट्री बंद रहेगी। 
विज्ञापन


व्यापारी इस निर्णय के विरोध में
व्यापारियों ने टूव्हीलर की एंट्री बंद करने के निर्णय का विरोध किया है। व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर इस कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से मांग की कि टूव्हीलर की एंट्री बंद न की जाए। इस पर डीएसपी करण शर्मा ने व्यापारियों से बातचीत कर स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध सिर्फ धनतेरस के दिन ही लागू होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर टूव्हीलर की एंट्री अन्य दिनों में भी रोकी जा सकती है।
विज्ञापन


फुटपाथ की दुकानों पर भी हो रही तकरार
इस दौरान व्यापारियों ने फुटपाथ दुकानदारों के कारण व्यापार पर पड़ने वाले असर का मुद्दा भी उठाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने त्योहार के समय तक फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति दे दी है, जिससे व्यापारियों में असंतोष है। व्यापारियों का कहना है कि फुटपाथ पर लगने वाली इन दुकानों से उनकी बिक्री प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed