फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav reached Mhow before Rahul Gandhi's meeting, will also attend the conference

Indore: राहुल गांधी की सभा से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे महू, इंदौर के सम्मेलन में भी होंगे शामिल

Sun, 26 Jan 2025 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Jan 2025 06:52 PM IST
सार

महू में 27 जनवरी को जय बापू-जय भीम, जय संविधान यात्रा के समापन पर सभा होगी। जिसमें राहुल-प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे। 27 जनवरी को इंदौर में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के हितग्राहियों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav reached Mhow before Rahul Gandhi's meeting, will also attend the conference
महू पहुंच सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू मेें 27 जनवरी को होने वाली राहुल-प्रियंका की सभा के एक दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव महू पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के स्मारक कर पहुंच कर माल्यार्पण किया। इसके बाद अस्थिकलश के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां इवेंट करने आ रहे है। वे बाबा साहेब की जन्मस्थली को सिर्फ पर्यटन केेंद्र के रुप में देख रहे है।

विज्ञापन


बाबा साहेब को सम्मान देने के लिए उनकी महत्वपूर्ण तिथियों पर आना चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थी। आधे घंटे महू में रुकने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

इंदौर के हितग्राही सम्मेलन में आएंगे सीएम

महू में 27 जनवरी को जय बापू-जय भीम, जय संविधान यात्रा के समापन पर सभा होगी। जिसमें राहुल-प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे। 27 जनवरी को इंदौर में इंदौर-उज्जैन संभाग के मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के हितग्राहियों का सम्मेलन करेेंगे। इसमें भी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र करने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे महू मेें होगी सभा

महू में राहुल-प्रियंका की सभा वेटरनरी काॅलेज में सोमवार दोपहर 12 बजे होगी। इसमें दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया गया हैै। सभा की अनुमति को लेकर भी काफी हल्ला मचा।



उधर मुख्यमंत्री की मौजूदगी मेें सुपर काॅरिडोर क्षेत्र में सुबह 11 बजे सम्मेलन होगा। दोनो ही आयोजनों में बड़ी संख्या में बसों का उपयोग होगा। इस कारण सोमवार को इंदौर से आसपास के शहरों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed