Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BSF recruits hold a swearing-in parade in Indore; 125 personnel will now stand guard at the nation's b

इंदौर: इंदौर में बीएसएफ के नवआरक्षकों की शपथ परेड, सवा सौ जवान अब देश की सीमा पर देंगे पहरा

Fri, 13 Nov 2026 06:28 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 13 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

इंदौर के बीएसएफ परिसर में शुक्रवार को 125 नवआरक्षकों की शपथ परेड आयोजित की गई। 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद नवआरक्षकों ने देश की सीमाओं की रक्षा की शपथ ली। उन्होंने शानदार परेड के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 

विज्ञापन
Indore: BSF recruits hold a swearing-in parade in Indore; 125 personnel will now stand guard at the nation's b
शपथ परेड - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के बीएसएफ परिसर में शुक्रवार को सवा सौ नवआरक्षकों की शपथ परेड हुई। मुख्य अतिथि बीएसएफ के महानिरीक्षक तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और नवआरक्षकों को संविधान की अखंडता बनाए रखने और देश की रक्षा करने की शपथ दिलाई। परेड के बाद नवआरक्षकों ने दक्षिण भारत का ओयिलाट्टम नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य कई रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुईं। इस शपथ परेड में कई आरक्षकों के परिजन भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

 

बीएसएफ के प्रशिक्षण के दौरान 44 सप्ताह तक नवआरक्षकों को हथियार चलाने, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी सहित आतंकवाद विरोधी अभियानों और तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया गया। शपथ परेड के बाद अब इन नवआरक्षकों को देश की अलग-अलग सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों को पुरस्कृत भी किया गया।

विज्ञापन

 

इंदौर के बीएसएफ परिसर में हर साल सैकड़ों आरक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वे परिसर में ही रहकर देश की सीमाओं पर तैनात रहने और दुश्मनों का मुकाबला करने के गुर सीखते हैं। शुक्रवार को हुई परेड इस साल की आखिरी परेड थी। अब नए साल में फिर नए बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed